सेवा भारत ने मनाया अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस
मुंगेर। गुरुवार को सूचना भवन किला क्षेत्र में सेवा भारत के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामगार
मुंगेर। गुरुवार को सूचना भवन किला क्षेत्र में सेवा भारत के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभी वार्ड के वार्ड पार्षद शामिल रहे। जिसमें बबिता गुप्ता, राधा घोष, सुंदरी देवी, वंदना कुमारी, सुजीत पोद्दार, प्रकाश कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, कैलाश कुमार, संजय कुमार, विजय यादव, मु. सहाउद्दीन, सहित अतिथियों और कामगार बहनों ने दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम में अनिता सिन्हा ने घरेलू कामगार के रजिस्ट्रेशन के बारे में कहा कि श्रम विभाग के द्वारा सभी घरेलू कामगार का निबंधन किया जाएगा। जिससे घरेलू महिलाओं को पहचान और सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आइएलओ के तहत अधिनियम 189 बना। साथ ही उन्होंने माई फेयर होम के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद प्रकाश ने कहा कि उनके वार्ड की भी सभी महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ मिले। वहीं कैलाश कुमार ने कहा कि अपने अपने वार्ड में घरेलू कामगार महिलाओं को चिन्हित किया जाएगा ताकि सभी का निबंधन हो पाए। कार्यक्रम में सौ से अधिक महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में घरेलू कामगार की आगेवान महिला मीना देवी, गीता देवी, सीता देवी, जूली शर्मा सहित कई महिलाएं शामिल हुई। वहीं सेवा भारत की संजू बेन, माया बेन, सीता बेन, संगीता बेन, सहित सभी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे।