मुंगेर में हुई गोलीबारी मामले की जांच के लिए पटना से पहुंची उच्च स्तरीय टीम
मुंगेर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस पब्लिक के बीच हिसक झड़प हो गई। पथरा
मुंगेर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस पब्लिक के बीच हिसक झड़प हो गई। पथराव और गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, कई लोग जख्मी भी हो गए। इस मामले की जांच के लिए अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, एडीजी हेडक्वाटर जीतेंद्र कुमार, एडीजी लॉ एंड आर्डर अमित कुमार मुंगेर पहुंचे। अधिकारियों ने जमालपुर थाना परिसर में डीआइजी मनु महाराज, डीएम राजेश मीणा, एसपी लिपि सिंह आदि के साथ बैठक की। अधिकारियों ने घटना का कारण, पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद डीआइजी मनु महाराज ने समाहरणालय में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि प्रतिमा विसर्जन को लेकर पहले से ही 25 तारीख निर्धारित की गई। बाद में लोगों से बातचीत के बाद 26 तारीख तय की गई। कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। जिला में धारा 144 लागू है। इसके बाद भी लगातार निर्देशों की अनदेखी की गई। चुनाव का समय होने के बाद भी शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। पुलिस ने विसर्जन के दौरान काफी संयम बरतने का काम किया। पुलिस को निशाना बना कर असमाजिक तत्वों ने पथराव किया। वहीं, फायरिग भी की गई। पुलिस ने घटना स्थल से हथियार भी बरामद किए हैं। डीआइजी ने कहा कि घटना को लेकर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी भी जांच कराई जाएगी। अगर किसी व्यक्ति के पास घटना को लेकर कोई जानकारी है, तो वे निश्संकोच पुलिस से साझा करें। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएगी। डीआइजी ने कहा कि इस मामले में 37 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। डीआइजी ने कहा कि मुंगेर के सभी नागरिकों से मेरी अपील है कि वे शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करें। किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। शांति भंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।