विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वर्षों से बीमार है लडुई का स्वास्थ्य उपकेंद्र, विभाग नहीं ले रहा सुध

By JagranEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 08:11 PM (IST)

संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर) शहरी क्षेत्र मैं अस्पतालों को संसाधनों से सुसज्जित करने प

वर्षों से बीमार है लडुई का स्वास्थ्य उपकेंद्र, विभाग नहीं ले रहा सुध
वर्षों से बीमार है लडुई का स्वास्थ्य उपकेंद्र, विभाग नहीं ले रहा सुध

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : शहरी क्षेत्र मैं अस्पतालों को संसाधनों से सुसज्जित करने पर स्वास्थ्य विभाग का विशेष फोकस है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र की हालत पर स्वास्थ्य विभाग की नजर नही गई है। प्रखंड के लडुई गांव के महादेव स्थान स्थित शिवपुर लौगांय के स्वास्थ्य उपकेंद्र की हालत कई वर्षों से जर्जर है। स्वास्थ्य उपकेंद्र खुद बीमार है, लेकिन इसकी सुध न स्वास्थ्य विभाग ले रहा है और न ही जनप्रतिनिधि। भवन और चहारदीवारी से घिरे इस स्वास्थ्य उपकेंद्र की खिड़की और दरवाजे तक असामाजिक तत्व साथ लेते गए। उप केंद्र परिसर में जगह-जगह पशुओं और कुत्तों का बसेरा है। उचित देखरेख और संसाधनों के अभाव में बदहाल इस स्वास्थ्य उप केंद्र की हालत गंभीर मरीज जैसी हो गई है। शिवपुर लौगांय, लडुई, भोमासी पुल, गोबड्डा, बैजलपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग कभी यहां इलाज कराने पहुंचते थे। गांव के लोगों को अब स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा के लिए शहरों की ओर रुख करना पड़ रहा है या निजी अस्पताल में महंगा इलाज कराने को मजबूर हैं। लडुई के महादेव स्थान स्थित शिवपुर लौगांय अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व में चिकित्सक प्रतिनियुक्त थे। समय-समय पर चिकित्सा की सुविधा दी जाती थी, लेकिन बदलते दौर के साथ अब जब संसाधन के दौर आए तो ऐसे वक्त में ही यह स्वास्थ्य उप केंद्र बीमार पड़ गया है। ग्रामीण जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, जंतरी यादव, मलखान बिद, दिवाकर कुमार ने बताया कि कई बार ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र की हालत सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है, लेकिन कोई सुधार नहीं हो सका। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एलबी गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य उप केंद्र हालत को जिला स्वास्थ्य समिति को उपलब्ध कराया गया है। उप केंद्र में एएनएम प्रतिनियुक्त है।