मुंगेर की बेटी गुणोफर बनी माइल स्टोन मिस इंडिया इंटरनेशनल
मुंगेर की बेटी गुणोफर मोकिम ने सिंगापुर में संपन्न हुए माइल स्टोन मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत लिया।
मुंगेर। मुंगेर के जमालपुर की बेटी गुणोफर मोकिम ने सिंगापुर में संपन्न हुए माइलस्टोन मिस एंड मिसेस इंडिया इंटरनेशन सौंदर्य प्रतियोगिता 2018 में मिस अवार्ड पर कब्जा जमाया। बिहार से इस प्रतियोगिता के लिए चार प्रतिभागियों का चयन किया गया था। इसमें जमालपुर की बेटी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए दो अवार्ड पर कब्जा जमाया।
जजों ने 32 प्रतिभागियों में गुणोफर का चयन किया। नोट्रेडेम एकेडमी, जमालपुर से पढ़ी गुणोफ़र मोकिम ने महज 18 साल की उम्र में इतनी बड़ी सोहरत हासिल कर दिखा दिया कि हौसले बुलंद हो तो बड़ी से बड़ी प्रतियोगिता जीती जा सकती है। गुणोफर जमालपुर वलीपुर निवासी सह मुंगेर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोकिम की बड़ी लड़की है। इधर, जीत का समाचार मिलते ही बधाइयों का दौर देर रात तक जारी रहा। लोग उसके घर आकर बधाई देते रहे। इस उपलब्धि से न सिर्फ वलीपुर बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है। गुणोफर इस समय जेआरएफ कॉलेज जमालपुर में इंटर की छात्रा है।