लोगों के जीवन को जगमग कर रहा बिहार नेत्रालय
मुंगेर। शहर के सबसे प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सक डॉ. सुभाष वल्लभ विजेता के नेतृत्व में बिहार नेत्र
मुंगेर। शहर के सबसे प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सक डॉ. सुभाष वल्लभ विजेता के नेतृत्व में बिहार नेत्रालय लोगों के अंधेरे जीवन को रौशन कर रहा है। यहां अत्याधुनिक फेको विधि से लोगों के आंखों से संबंधित जटिल बीमारियों का निदान किया जाता है। विगत दिनों बिहार नेत्रालय में शहर के ¨वदवारा निवासी मरीज विद्यापति ¨सह के आंखों की जांच कर उसका सटीक तरीके से सफल आपरेशन किया गया। विद्यापति ¨सह ने बताया कि उन्होंने अपने दोनों के मोतिया¨बद का आपरेशन करवाया था। इसके माध्यम से आंख में लेंस का प्रत्यारोपण किया गया था। लेकिन विगत दो-तीन महीनों से उन्हें अपने दाहिनी आंख से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद उन्होंने बिहार नेत्रालय के चिकित्सक डॉ सुभाष वल्लभ विजेता से अपने आंखों की जांच करवाई। यहां उन्हें बताया गया कि उनके आंख में टोटल रिग्मेटोजिनस रेटिनल विद प्रोलिफिरेटिव विट्रोरेटियोपैथी हो गया है। इसके बाद डॉ विजेता ने अपने सहयोगियों की सहायता से उनके आंखों का सफल आपरेशन कर उनके जीवन को रोशनी से जगमग कर दिया। इस बाबत जानकारी देते हुए डॉ विजेता ने बताया कि डॉ. सुबीजॉय सिन्हा के सहयोग से उन्होंने दो घंटे की मेहनत से सर्जरी कर मरीज के रेटिया पर बने छिद्र को बंद किया तथा सिलिकॉन आयल से रेटिना को चिपकाया। इस प्रकार आपरेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।