शादी के दौरान अपराधियों ने फाय¨रग कर फैलाई दहशत
कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा ओपी अध्यक्ष नृपेंद्र कुमार ¨सह ने दो लोगों को 14 ¨जदा कारतूस और एक देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।
मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा ओपी अध्यक्ष नृपेंद्र कुमार ¨सह ने दो लोगों को 14 ¨जदा कारतूस और एक देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। रविवार की रात लाल दरवाजा इलाके में अजय यादव के घर पर शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान छोटू यादव अपने साथियों के साथ शादी में पहुंच कर लड़की पक्ष से किसी बात को लेकर बहस करने लगा। इसके बाद उसने भागलपुर से आए बारात के लोगों के साथ भी
लड़ाई की। लाल दरवाजा ओपी अध्यक्ष नृपेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि छोटू ने शादी करने आए दूल्हे को पिस्टल सटाते हुए मारने की कोशिश की। लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर सभी अपराधी वहां से भाग खड़े हुए। लेकिन भागते हुए अपराधियों ने शादी समारोह में पांच छह फाय¨रग कर वहां दहशत फैला दिया। गोलीबारी होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। इसके बाद लोगों ने स्थानीय लाल दरवाजा ओपी अध्यक्ष को फोन पर इसकी जानकारी दी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंच कर अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा कर लाल दरवाजा इलाके में में छापामारी शुरु कर दी। लेकिन छोटू यादव अपने साथियों के साथ वहां से भाग कर अन्य जगह पर छिप गया था। इसके बाद छोटू यादव ने सुबह में दोबारा लड़की पक्ष के घर जाकर चार राउंड फायर किया। इस बार अपराधियों की टोह में निकले ओपी अध्यक्ष ने अपराधियों को दबोचने की कोशिश की । लेकिन अपराधियों द्वारा ओपी अध्यक्ष पर फाय¨रग कर दिया गया। उन्होंने कहा कि छोटू यादव द्वारा फाय¨रग करने पर किसी तरह बच कर पुलिस के जवानों द्वारा आरोपित छोटू यादव और राणा यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दोनों की तलाशी लेने पर पुलिस ने छोटू यादव के पास से 12 ¨जदा कारतूस और एक देसी पिस्टल बरामद की है। वहीं दूसरे आरोपित राणा यादव के पैंट की जेब से भी पुलिस ने दो ¨जदा कारतूस बरामद किया है। उन्होंने कहा कि राणा यादव पर पूर्व से नयारानगर थाना में सड़क पर लूटपाट करने का मामला दर्ज है। इधर, दुल्हन के परिजन ने गोलीबारी की घटना करने वाले आरोपित छोटू यादव और उसके अन्य साथियों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है।