उत्प्रेरक मनोनयन बहाली में धांधली को लेकर जानाधिकार का प्रदर्शन
जनाधिकार मोर्चा के अध्यक्ष संजय केशरी के निर्देश पर महिला अध्यक्ष शीला कुमारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा परियोजना में विरोध प्रदर्शन किया।
मुंगेर। जनाधिकार मोर्चा के अध्यक्ष संजय केशरी के निर्देश पर महिला अध्यक्ष शीला कुमारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा परियोजना में विरोध प्रदर्शन किया। महिला जिला अध्यक्ष शीला कुमारी ने कहा कि बिहार शिक्षा परियोजना में उत्प्रेरक मनोनयन बहाली में धांधली की गई है। उन्होंने कहा कि बहाली में व्याप्त धांधली और उप्रेरक मनोनयन में पैसों के खेल से आक्रोशित होकर प्रदर्शन और ताला बंदी की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान शीला कुमारी, अजय कुमार एवं अभिषेक भारती ने आरोप लगाया कि उत्प्रेरक मनोनयन की बहाली में उनके साथ अनियमितता बरती गई। वहीं प्रदर्शन में किरण देवी, संजीत चंद्रवंशी, सोनू कुमार, मोनू कुमार, बेबी देवी, रुबी देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थी ।