संपत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, दो गिरफ्तार
मुंगेर। आदर्श थाना क्षेत्र के सदर बाजार नीमतल्ला गली के समीप मंगलवार की देर रात संपत्ति विवाद को लेकर भतीजा ने चाचा को गोली मार कर जख्मी कर दिया। गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मुंगेर। आदर्श थाना क्षेत्र के सदर बाजार नीमतल्ला गली के समीप मंगलवार की देर रात संपत्ति विवाद को लेकर भतीजा ने चाचा को गोली मार कर जख्मी कर दिया। गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जख्मी 42 वर्षीय श्याम उर्फ प्रेमदास ने पुलिस के दिए लिखित बयान में कहा कि मंगलवार की रात मैं बाजार से घर जा रहा था। जैसे ही नीम तल्ला गली के समीप पहुंचा, तो मैंने देखा कि हथियार से लैस सौतेला भतीजा किशन भगवान दास सहयोगी के साथ खड़ा था। जब आगे बढ़ा तो पीछे से भतीजा ने मुझ पर गोली चला दी। जो मेरे गर्दन के पीछे लगी। पीछे मुड़कर देखा तो भतीजा एवं इनके सहयोगी हथियार लहराते हुए भाग निकले। जख्मी हालत में मैं खुद सदर बाजार फाड़ी पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। इधर जख्मी को सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए मुंगेर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर आदर्श थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि संपत्ति विवाद को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर जख्मी के भाई डीलर संत लालदास के सौतेले बेटे किशन भगवान दास गोली मारी है। हालांकि, इस मामले में जख्मी के बड़े भाई डीलर संतलाल सहित एक अन्य गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य सहयोगी की भी पहचान पुलिस ने कर ली है। इधर घटना अस्थल से पुलिस को एक गोली का खोखा भी मिला है।