मारपीट में वृद्ध महिला घायल
मुंगेर। धरहरा थाना क्षेत्र के महरणा में खपरैल छत पर बकरी चढ़ जाने के कारण दो पक्षों में हुई मारपीट में एक वृद्ध महिला घायल हो गई। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने एक आरोपी सुखन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंगेर। धरहरा थाना क्षेत्र के महरणा में खपरैल छत पर बकरी चढ़ जाने के कारण दो पक्षों में हुई मारपीट में एक वृद्ध महिला घायल हो गई। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने एक आरोपी सुखन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जख्मी वृद्ध महिला का इलाज सदर अस्पताल मुंगेर में कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम 5:00 बजे उमेश यादव की बकरी भोला यादव के खपरैल छत पर चढ़ गई। बकरी के खपरैल छत पर चढ़ने के बाद भोला यादव व उसके पुत्रों ने उमेश यादव की मां को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से वृद्ध जख्मी महिला 60 वर्षीय सर्जन देवी को
उचित इलाज के लिए धरहरा पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है। वहीं इस संबंध में उमेश यादव ने स्थानीय थाना में भोला यादव एवं उसके पुत्रों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।