Move to Jagran APP

जमीन विवाद में बटराहा पुरानी जेल के पास हुई गोलीबारी

सहरसा। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे शहर के बटराहा पुरानी जेल समीप हमलावरों ने घर

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 11:33 PM (IST)
जमीन विवाद में बटराहा पुरानी जेल के पास हुई गोलीबारी
जमीन विवाद में बटराहा पुरानी जेल के पास हुई गोलीबारी

सहरसा। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे शहर के बटराहा पुरानी जेल समीप हमलावरों ने घर पर जाकर ताबड़तोड़ गोली चलाकर दहशत फैला दी। गोली चलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी। हमलावर गोली चलाते हुए भाग निकले। गोलीबारी की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची सदर पुलिस ने चार खोखा बरामद किया है।

loksabha election banner

पीड़ित गृहस्वामी मनोज स्वर्णकार ने बताया कि पड़ोसी इन्द्रदेव यादव का पुत्र सौरभ कुमार, इन्द्रदेव की पत्नी सहित अन्य कई हमलावरों ने एकाएक गोली चलानी शुरू कर दी। पहली गोली घर के दरवाजा पर चलाई। इसके बाद फाय¨रग करते हुए घर की दीवार को तोड़ दिया और मारपीट करना शुरू कर दिया। तब तक हो हल्ला होने एवं गोली की आवाज सुनकर लोगों के पहुंचने पर अन्य हमलावर भाग गये। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि इन्द्रदेव यादव पुलिस महकमे में सिपाही है। उसके इशारे पर उसके घरवाले अपराधियों को बुलाकर बारंबार घटना को अंजाम देते हैं। जमीन कब्जा करने की नीयत से वह बारंबार हमला करता है। वहीं दूसरी ओर सौरभ कुमार ने बताया कि मनोज स्वर्णकार सहित अन्य हमलावरों ने गोलीबारी की। पिछले दो वर्षों से जमीन विवाद चला आ रहा है। जिसके कारण घटना को अंजाम दिया गया। इधर घटना की सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ¨सह ने बताया कि जमीन विवाद पहले से है। दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से बरामद चार खोखा में से दो खोखा में कार्बन लगा हुआ था। जिसकी जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.