मुख्यमंत्री आज मुंगेर में, दलित महादलित सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मुंगेर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को शहर के पोलो मैदान में जदयू द्वारा आयोजित दलित-महादलित प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रमंडल के सभी छह जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे पटना से सड़क मार्ग से मुंगेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुंगेर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को शहर के पोलो मैदान में जदयू द्वारा आयोजित दलित-महादलित प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रमंडल के सभी छह जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे पटना से सड़क मार्ग से मुंगेर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1.15 बजे मुख्यमंत्री पोलो मैदान में बनाए गए मंच पर पहुंचेंगे। 3.15 बजे मुख्यमंत्री पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग दो घंटे तक मुख्यमंत्री सभा स्थल पर मौजूद रहेंगे। जहां वे दलित और महादलितों के हित में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री सभा के माध्यम से मुंगेर प्रमंडल सहित पूर्व बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारी का आगाज करेंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी ¨सह, जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन ¨सह उर्फ ललन ¨सह, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी, मंत्री संतोष निराला, रमेश ऋषि देव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधायक रजनीश सदा, अशोक चौधरी, बेगूसराय के नरेंद्र कुमार ¨सह उर्फ बोगो ¨सह, खगड़िया के आरएन ¨सह, पूनम यादव, सन्नालाल पटेल, विधान परिषद सदस्य सोनेलाल मेहता, शेखपुरा के रणधीर ¨सह सोनी के अलावा स्थानीय मंत्री शैलेश कुमार एवं मंत्री राजीव रंजन ¨सह उर्फ ललन ¨सह जी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे.।
इसके लिए पोलो मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।