सोनवर्षा उप डाकघर में आधार सेवा केंद्र शुरू
सहरसा। सोनवर्षा उप डाकघर में आधार सेवा केंद्र गुरुवार से शुरू हुआ। यह सुविधा मिलने से अब
सहरसा। सोनवर्षा उप डाकघर में आधार सेवा केंद्र गुरुवार से शुरू हुआ। यह सुविधा मिलने से अब आधार कार्ड बनवाने या फिर अपडेट करवाने के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। आधार सेवा केन्द्र पर जाकर लोग अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं जबकि पुराने आधार कार्ड की त्रुटि को ठीक करा सकते हैं। पहले आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उप डाकघर के डाकपाल विजेन्द्र राम ने बताया कि नया आधार, आधार में पता अपडेट, फोटो व बायोमीट्रिक अपडेट, मोबाइल व ईमेल, नाम, जेन्डर और जन्म तिथि भी अपडेट करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को आधार कार्ड के नए पंजीकरण नि:शुल्क किया जाएगा। जबकि आधार कार्ड में सुधार हेतु पचास रुपए का शुल्क जमा करना होगा।