धार्मिक आयोजनों पर डीजे बजा तो दस लाख का जुर्माना, डीजे होगा जब्त
मुंगेर। धार्मिक आयोजनों पर यदि डीजे बजाया गया, तो डीजे संचालकों को दस लाख रूपये जुर्माना भरन
मुंगेर। धार्मिक आयोजनों पर यदि डीजे बजाया गया, तो डीजे संचालकों को दस लाख रूपये जुर्माना भरना पड़ेगा। साथ ही उनका डीजे भी जब्त कर लिया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए इस निर्देश के बाद बरियापुर के लोगों में खुशी व्याप्त है कि अब उन्हें डीजे के अनावश्यक शोर से छुटकारा मिलेगा। इस बीच बरियापुर पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना क्षेत्र के 22 डीजे संचालकों से दो दो लाख रूपये का बांड भरवाया। बरियापुर थानाध्यक्ष राज रतन ने कहा कि इस मामले में पूरी सख्ती बरती जाएगी। गौरतलब हो कि छोटा बड़ा कैसा भी आयोजन हो युवा वर्ग इस आयोजन में डीजे बजाते हैं। डीजे की उच्च क्षमता आवाज के कारण जन जीवन पर नकारात्मक प्रभाव देखा जा रहा था। डीजे में बजने वाले उन्मादी गीतों के कारण कई बार समाज में भी विद्वेष का माहौल बन जाता है। इससे लेकर प्रबुद्ध लोगों द्वारा लगातार इस पर नियंत्रण की मांग की जाती रही है। लेकिन मामूली जुर्माना वसूल कर छोड़ देने के कारण डीजे संचालकों में इस बात का भय नही देखा जात है। लोगों ने कहा कि इस निर्देश का सही मायने मे अनुपालन हो तो आमलोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों ने जिला प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है।