प्रकृति भी बच्चों से रखती है अत्यधिक अनुराग
मुंगेर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चंद्र साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुंगेर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चंद्र साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य उमेश कुंवर उग्र उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत कनिष्ठ वर्ग के छात्र - छात्राओं के संभाषण से हुआ। कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षक सुरेन्द्र मोहन शर्मा ने पंडित नेहरू के जीवन एवं उनके कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य सत्येन्द्र कुमार ¨सह ने इस अवसर पर पंडित नेहरू के बाल प्रेम एवं उनके द्वारा राष्ट्रहित में उठाए गए कदमों की विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि उमेश कुंवर उग्र ने भी अपने संभाषण में अंग्रेजी प्रख्यात लेखक आस्कर वाइल्ड की सुप्रसिद्ध कहानी ''द जायंट गार्डेन'' के माध्यम से इस बात को बच्चों के बीच बताया कि प्रकृति भी बच्चों से अत्यधिक अनुराग रखती है एवं हम जीवंत प्रकृति बच्चों को खुश रखकर ही प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कनिष्ठ वर्ग के छात्रों के लिए थ्री लेग रेसए 50 मी. रेस, गणित रेस, आदि का आयोजन किया गया।