विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजपुर में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मुंगेर के BSF जवान की मौत, गांव में छाया मातम

Published: Thu, 23 Jul 2026 07:58 PM (IST)

बीएसएफ जवान चंदन सिंह (30) की पंजाब के फिरोजपुर में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। मुंगेर ...और पढ़ें

बीएसएफ जवान चंदन सिंह (फाइल फोटो)

बीएसएफ जवान चंदन सिंह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बीएसएफ जवान चंदन सिंह की ड्यूटी के दौरान मौत।

  2. पंजाब के फिरोजपुर में करंट लगने से हुई घटना।

  3. पार्थिव शरीर शुक्रवार तक पैतृक गांव जवायत पहुंचेगा।

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। शामपुर थाना क्षेत्र तेलियाडीह पंचायत के जवायत गांव के बीएसएफ जवान चंदन सिंह (30) की ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से बुधवार की रात्रि मौत हो गई।

मृतक जवान पंजाब के फिरोजपुर में कार्यरत थे। स्वजन से मिली जानकारी के मुताबिक रात्रि में वे बिजली का काम कर रहे थे। जहां करंट के चपेट में आने से वह मूर्छित होकर गिर पड़े। अन्य जवानों की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना बीएसएफ के पदाधिकारी ने मोबाइल के माध्यम से स्वजन को दी। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

चार वर्ष पूर्व चंदन कुमार शादी हुई थी। लेकिन उसे कोई भी संतान नहीं है। पत्नी बांका हाई स्कूल में शिक्षिका पद पर कार्यरत है। चंदन वर्ष 2014 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था।

स्वजन ने बताया कि पोस्टमार्टम बाद शुक्रवार तक जवान चंदन का पार्थिव शरीर पैतृक गांव जवायत लाया जाएगा। पिता ब्रजेश सिंह खेती किसानी करते हैं। तीन भाइयों में चंदन सबसे छोटा था। घटना के सूचना बाद स्वजन सहित ग्रामीण गमगीन है।

यह भी पढ़ें- भोजपुर में Thar से चलने वाला ऑफिस अटेंडेंट निकला करोड़पति, आय से 253% अधिक संपत्ति; 3 ठिकानों पर छापा

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में गैस कटर से काटा HDFC एटीएम, 3.77 लाख रुपये लेकर फरार हुए चोर