विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BMP Jawan Murdered: बिहार मिलिट्री पुलिस के जवान की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम; छुट्टी पर आया था अमन कुमार

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Mon, 23 Oct 2023 08:40 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Oct 2023 09:07 PM (GMT+05:30)

BMP Jawan Shot Dead बिहार के मुंगर में मिलिट्री पुलिस के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक ...और पढ़ें

बिहार मिलिट्री पुलिस के जवान की गोली मारकर हत्या, दरभंगा से छुट्टी पर आया था अमन कुमार
बिहार मिलिट्री पुलिस के जवान की गोली मारकर हत्या, दरभंगा से छुट्टी पर आया था अमन कुमार

HighLights

  1. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) दरभंगा-13 में तैनात था अमन कुमार
  2. पत्नी और बच्चे मेला घूमने की तैयारी कर रहे थे, हत्या की मिली सूचना

जागरण संवाददाता, मुंगेर। Bihar Jawan Murdered बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (पूर्व में बिहार मिलिट्री पुलिस) दरभंगा-13 में तैनात जवान अमन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार शाम को घटी। अमन सोमवार सुबह में ही दरभंगा से वासुदेवपुर ओपी के केमखा स्थित घर पहुंचा था। हत्या की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

सदर एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली, वासुदेवपुर, पूरब सराय और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। किसी तरह की अशांति न हो इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस कैंप कर रही है।

अमन कुमार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फोटो- जागरण

मिली जानकारी के अनुसार, अमन कुमार शाम में घर से सब्जी लाने के लिए निकला था। घर के रास्ते में ही बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। किसी भी सूरत में हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।

'सब्जी लेकर आते हैं, फिर मेला घूमने चलेंगे'

घटना से पहले जवान घर से पत्नी नम्रता देवी से यह कह कर निकाला था कि बच्चों को तैयार कर दो हम सब्जी लेकर आते हैं, इसके बाद दुर्गा पूजा मेला घूमने जाएंगे। पत्नी खुद और बच्चों को तैयार करने में जुटी थी। इस बीच पति की हत्या की सूचना मिली। इसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया।

पत्नी, तीन बेटी और दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवालों का कहना है की उनकी किसी से पुरानी दुश्मनी नहीं है। सुबह ही अमन दरभंगा से छुट्टी लेकर आया था। शाम में पुराना घर देखकर और सब्जी लेकर आने की बात कह कर निकला था।

ये भी पढ़ें- Bihar Crime News: लॉरेंस बिश्नोई और विक्रम बरार गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

ये भी पढ़ें- बिहार में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश में अधेड़ को मारी गोली, दिनदहाड़े बोलेरो कार को घेरकर दिया वारदात को अंजाम