Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Munger News: रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर से छह लाख की चोरी, किरायेदार को भी नहीं छोड़ा; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 03:38 PM (IST)

    मुंगेर में रविवार की रात रिटायर्ड बैंक कर्मी के बंद घर से बदमाशों ने जेवरात व नकद सहित लगभग छह लाख की चोरी कर ली। चोरों ने बैंक कर्मी के किरायेदार के फ्लैट को भी निशाना बनाया। यहां भी हाथ साफ कर लिया। अवकाश प्राप्त बैंक कर्मी उपेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वे पत्नी का उपचार कराने पटना गए थे।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। ईस्ट कालोनी थाना क्षेत्र की न्यू कालोनी में रविवार की रात रिटायर्ड बैंक कर्मी के बंद घर से बदमाशों ने जेवरात व नकद सहित लगभग छह लाख की चोरी कर ली। चोरों ने बैंक कर्मी के किरायेदार के फ्लैट को भी निशाना बनाया। यहां भी हाथ साफ कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अवकाश प्राप्त बैंक कर्मी उपेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वे पत्नी का उपचार कराने पटना गए थे। उनके किरायेदार भी शनिवार को बिहारशरीफ चले गए थे। इस वजह से घर बंद था। बदमाशों ने पांच दरवाजों का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश किया।

    तीन गोदरेज को क्षतिग्रस्त करते हुए पत्नी के सोने के चेन, झुमके, अंगूठी, टीका, कान की बाली सहित घर में रखे 20 हजार नकद और कीमती कपड़े बदमाश ले गए। नकदी मिलाकर लगभग छह लाख की चोरी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें-

    Chirag Paswan: अंदर-अंदर INDIA से बात फाइनल? चिराग कभी भी छोड़ सकते हैं NDA का साथ, दे दिया बड़ा संकेत

    Lok Sabha Elections: JMM का यह नेता खराब न कर दे खेल! इस सीट पर BJP-कांग्रेस के बीच मुकाबले की रही है परंपरा