यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: पहले मुकेश सहनी के पिता की हत्या, अब इस RJD नेता को मिली जान से मारने की धमकी; थाने में दिया आवेदन
Munger News बिहार में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के एक सप्ताह भी नहीं बीते कि अब ...और पढ़ें

HighLights
- राजद के प्रधान महासचिव को जान से मारने की धमकी
- राजद के प्रधान महासचिव ने सुरक्षा की गुहार लगाई
- गर्दन पकड़ कर घर से बाहर निकालने का लगाया आरोप
संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Crime News: मुंगेर राजद के प्रधान महासचिव राज रमण को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने धमकी दिए जाने का आरोप मकान मालिक के पुत्र पर लगाते हुए वासुदेवपुर थाना में केस दर्ज के लिए आवेदन दिया है। सुरक्षा की गुहार लगाई है।
राजद नेता बोले- मकान मालिक के बेटे ने जान से मारने की धमकी दी
आवेदन में आरजेडी नेता ने कहा है कि वह मोगल बाजार, नारायण गली निवासी देवेंद्र कुमार सिंह के मकान में किराये पर बीते तीन वर्षो से रह रहे हैं।
गर्दन पकड़कर घर से बाहर निकालने लगे
गुरुवार को मकान मालिक, उनकी पत्नी भारती देवी, पुत्र अनमोल रतन सहित अन्य लोग जबरन मकान में प्रवेश कर अपशब्द कहते हुए गर्दन पकड़कर घर से बाहर निकालने लगे। उनके पुत्र ने मकान खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि वह समय पर किराये देते हैं।
मकानमालिक इससे पहले भी कर चुका है मारपीट
राजद नेता ने कहा कि मकान मालिक इससे पहले भी बिना किसी कारण के मारपीट की थी। न्यायालय में शिकायत दर्ज कराया था। मकान मालिक गलत आरोप लगाकर राजनीतिक छवि को धूमिल कर रहे हैं। थानाप्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आवदेन मिला है, केस दर्ज नहीं किया गया है।
इधर, मकान मालिक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई घटनाएं नहीं हुई, उनके बेटे पर लगाया आरोप गलत है।
ये भी पढ़ें
