बिहार: ट्रक व सवारी गाड़ी में जोरदार टक्कर; चार मजदूरों की मौत, नौ घायल
मुंगेर जिले में मंगलवार की अहले सुबह ट्रक और सवारी गाड़ी के बीच हुई जोरदार टक्कर में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में नौ मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों की हालत गंभीर है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 09:24 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 09:49 AM (IST)
मुंगेर, जेएनएन। जिले में ट्रक और सवारी गाड़ी के बीच हुई जबर्दस्त टक्कर में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
ऐसे हुई दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात के लगभग साढे 11 बजे क्षेत्र के खाजेचक के रहने वाले सभी मजदूर वर्ग के लोग जमुई जिले के लक्ष्मीपुर से ढलैया का काम करने के बाद सवारी गाड़ी से घर लौट रहे थे। रास्ते में खड़गपुर-जमुई मुख्य पथ पर गंगटा जंगल के सवा लाख बाबा स्थान के समीप एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को पीछे से धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में चार मजदूरों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।
सभी मृतक व घायल स्थानीय
सभी मृतक व घायल स्थानीय मजदूर हैं। मृतकों में संजय मांझी, श्याम मांझी, करीमन मांझी व मुन्ना माझी शामिल है। सभी मृतक खाजेचक के रहने वाले थे। खाजेचक के ही विक्कू मांझी, कारी लाल मांझी, अनूप लाल मांझी, सुरेश मांझी, सरवन मांझी, संतोष मांझी, अजय कुमार, रविंद्र कुमार तथा एक अन्य जख्मी हैं। सभी का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज हेतु मुंगेर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने की घटना की पुष्टि
इस घटना की पुष्टि करते हुए गंगटा थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। नौ घायलों को इलाज हेतु खड़गपुर अस्पताल भेजा गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें