Move to Jagran APP

जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

मधुबनी। अनुमंडल क्षेत्र के नवानी के चौपाल टोल के लोग जलजमाव से परेशान हैं। घर से मुख्य पथ पर पहुंचना एक समस्या है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 12:16 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 06:11 AM (IST)
जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

मधुबनी। अनुमंडल क्षेत्र के नवानी के चौपाल टोल के लोग जलजमाव से परेशान हैं। घर से मुख्य पथ पर पहुंचना एक समस्या है। नवानी पंचायत के उप मुखिया संजय चौपाल के मोहल्ले में जलजमाव से तंग ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बताते चलें नवानी पंचायत के चौपाल टोला में जलजमाव के कारण स्टेट हाइवे के उपर से पानी बहता था। बरसात रुकने के बाद स्टेट हाइवे पर पानी बहना तो बंद हो गया। किन्तु चौपाल टोला की मुख्य सड़क पर अभी भी एक फुट पानी का जमाव है। जिससे लोगों को आने.जाने में बहुत परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि करीब एक महीने से सड़क पर पानी लगा है। लोग परेशान हैं मगर नेता को आम लोगों से कोई मतलब नहीं है। वोट से मतलब है। लगातार जलजमाव से जूझ रहे लोगों को अब इस कोरोना महामारी के बीच जलजनित बीमारियों की आशंका भी सताने लगी है। युवाओं ने बताया कि अभी हमलोग जलजमाव से ग्रस्त हैं। कोई पूछने तक नहीं आता। वहीं उप मुखिया संजय चौपाल ने बताया कि जल निकासी के लिए जगह नहीं है। जिस वजह से जलजमाव है। वहीं बीडीओ विनोद कुमार सिंह को दूरभाष पर जलजमाव के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि जल्द जलजमाव की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.