Move to Jagran APP

मतदान से संबंधित जानकारी दे किया जागरूक

मतदान के प्रति जन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय प्रशासन कई कार्यक्रम चला रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 11:31 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 06:26 AM (IST)
मतदान से संबंधित जानकारी दे किया जागरूक
मतदान से संबंधित जानकारी दे किया जागरूक

मधुबनी। मतदान के प्रति जन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय प्रशासन कई कार्यक्रम चला रहा है। गांवों में लोकतंत्र के महत्व व जन भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कोषांग द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। जन जागरूकता को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब गांवों में भी चुनावी पाठशाला, सेल्फी विथ बूथ और अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

loksabha election banner

इसी क्रम में गुरुवार को मतदान केंद्र संख्या 279 मध्य विद्यालय ठाढ़ी पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं को मतदान से संबंधित जानकारी, ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी, लोगो को वोट का महत्व, मतदाता सूची में पंजीकरण आदि दर्•ानो जानकारियां दी गई। यह कार्यक्रम स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद और सीआरसी काली कुमार झा द्वारा आयोजित किया गया।

प्रशिक्षकों ने कहा कि इस बूथ से जुड़े मतदाताओं को मा़र्फत विभिन्न कार्यक्रम उनके मताधिकार के महत्व को बताने का प्रयास किया गया। उन्हें बताया गया कि चुनाव एक राष्ट्रीय पर्व है। आप सभी का मत बहुमूल्य है। मतदान करना मतदाताओं का कर्तव्य है। मतदाताओं खासकर युवा वोटरों का फर्ज बनता है कि वे स्वयं मतदान करने के लिए बूथ पर आएं और आस पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान केंद्र पर लाएं।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बीडीओ राजेश्वर राम ने बताया इन कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को चुनाव के लिए जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। खासतौर से युवा मतदाता और भविष्य के मतदाता इसके दायरे में हैं। इस तरह के अभियान में बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सेवक और मतदाता शामिल होते हैं। कार्यक्रम में लोकतंत्र के महत्व, ईवीएम की जानकारी, वोटिग से पहले मॉकपोल के तरीका आदि के बारे में बताया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.