विघ्न विनाशक गणेश के जयघोष से गूंजायमान हुआ शहर
गणेश चतुर्थी पर गुरुवार को शहर के लोहापट्टी स्थित गणेश मंदिर के निकट गणेश पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की पूजा अर्चना शुरु हुई।
मधुबनी। गणेश चतुर्थी पर गुरुवार को शहर के लोहापट्टी स्थित गणेश मंदिर के निकट गणेश पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की पूजा अर्चना शुरु हुई। 17 सितंबर तक चलने वाली पूजनोत्सव को लेकर आकर्षक सजावट किया गया हैं। पंडाल की फूलों से भव्य सजावट देखते ही बनती है। रंग-बिरंगे झालर की चकाचौंध में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए तोरण द्वार बनाए गए हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गणपति बप्पा मोरया का उदघोष करते हुए भगवान श्रीगणेश की विशाल प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। जिसमें महिलाओं और बच्चों की भारी संख्या देखी गई। इस मौके पर पूजा समिति द्वारा शहर में कलश शोभा यात्रा निकाली गई। पूजा के संचालन में समिति के विश्वनाथ कारक, विजय कुमार चौधरी, अध्यक्ष मनोज प्रधान, सचिव अजय चौधरी, कोषाध्यक्ष दीपक प्रधान, किशोर नायक, राम प्रसाद साह, श्रवण पूर्वे, गुडडू चौधरी, रंजीत राउत, रामनाथ, मुरारी, प्रवीण राउत सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे रहे। वहीं शहर के कोतवाली चौक, शंकर चौक, लहेरियागंज सहित अन्य जगहों पर पूजा पंडालों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई।
--------------- गणेश की पूजा अर्चना से खुलते समृद्धि के द्वार
मधुबनी, संस : गणेश चतुर्थी पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय जेपी कालोनी के हरिनदंन प्रसाद श्रीवास्तव के आवासीय परिसर में आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मंगल मूर्ति श्री गणेश की पूजा अर्चना से सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हैं। भक्तों को भगवान गणेश पर पूरी निष्ठा रखना चाहिए। भगवान गणेश की पूजा अर्चना से घर में सुख, शांति और समृद्धि के द्वार खुल जाते हैं। सनातन धर्म के अनुसार किसी भी अनुष्ठान में सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। परिचर्चा बाद भगवान गणेश की वंदना के साथ विशेष भजन का आयोजन किया गया। इससे पूर्व संगठठन द्वारा शहर में नगर संकीर्तन निकाली गई। कार्यक्रम में संगठन के प्रशांत कुमार, ओमप्रकाश ¨सह, राजकुमार प्रसाद, शीला ¨सह, साईप्रिया, ओम साई सहित अन्य श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भजन के बाद भगवान की आरती के साथ विभूति व प्रसाद का वितरण किया गया।
---------------- धार्मिक कार्याे के आयोजन से समाज में खुशहाली मधुबनी, संस : नवयुवक गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में गणेश पूजा व मेला का उद्घाटन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव कृष्णकांत झा गुडडू व जिला सचिव अनिल कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।। इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव श्री झा ने कहा कि धार्मिक कार्यो के आयोजन से समाज में खुशहाली व एकता का माहौल बनता है। भगवान गणेश की पूजा अर्चना से लोगों की अध्यात्मिक उन्नति होती है। सभी कार्य मंगलमय व लाभकारी सिद्ध होते हैं। इस मौके पर पवन कुमार ¨सह पप्पू, रंजन झा, प्रशांत झा, पूजा समिति के अध्यक्ष छत्रधर झा, सचिव नंद कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष पप्पू साह, नागेन्द्र झा, प्रमोदानंद झा, राजेन्द्र यादव, शशिधर झा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।