90 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी। स्थानीय बासोपट्टी पुलिस ने बाइक समेत 90 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 12:27 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 12:27 AM (IST)
मधुबनी। स्थानीय बासोपट्टी पुलिस ने बाइक समेत 90 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र सिराही गांव निवासी मो. मोजिबूल एवं शाहील अंसारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार एएसआइ सुरेंद्र यादव दल-बल के साथ गश्ती पर निकले हुए थे। इसी क्रम में सिराही गांव के समीप नहर पुल पर पुलिस रुकी हुई थी। तभी जोंकी गांव की ओर से बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को देखा गया। पुलिस पर नजर पड़ते हीं दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर धर दबोचा। बाइक पर जूट की बोरी थी जिसमें 90 बोतल शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष इंदल यादव ने बताया की गिरफ्तार दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें