Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजलि

मधुबनी। झंझारपुर युवा कांग्रेस ने पुलवामा आतंकी हमलों में शहीद हुए देश के वीर जवानों की याद में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 11:08 PM (IST)
तिरंगा यात्रा निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजलि
तिरंगा यात्रा निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजलि

मधुबनी। झंझारपुर युवा कांग्रेस ने पुलवामा आतंकी हमलों में शहीद हुए देश के वीर जवानों की याद में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद सह पूर्व मंत्री डा. मदन मोहन झा भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा लंगड़ा चौक से लेकर अनुमंडल कार्यालय स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक निकाली गई। आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही कार्यक्रम समाप्त हो गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. झा ने कहा कि पुलवामा की घटना दुखद याद है। हम वीर जवानों को नमन करते हैंउनके साथ कांग्रेस नेता शीतलांबर झा, अनीता यादव, आनन्द झा, नारायण झा, बीरेंद्र झा, शैलेंद्र झा युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुरंजन सिंह ,प्रखंड अध्यक्ष कौशल राजपूत, नीतीश झा, नरेंद्र झा, सुजित ठाकुर, अरुण यादव, अमरेश कुमार, राजा कुमार, अमित, ज्ञानेंद्र, पवन साहु, कुन्दन, गोपाल मंडल, आनंद झा, मोनू ठाकुर, कुलवीर, सचिन, रोहित सहित युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता थे।

loksabha election banner

दूसरी ओर, एलएनजे कॉलेज छात्र संघ ने भी पुलवामा में हुए शहीद जवानों को दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अध्यक्ष अभिनव कुमार झा, प्रधानाचार्य केदारनाथ झा, रविन्द्र नाथ ठाकुर, सुरेन्द्र भारद्वाज, विष्णु विज्ञान झा, चंदन झा, रोहित राय, हर्ष एवं अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.