Move to Jagran APP

शहर से गायब तीन नाबालिग छात्राएं मप्र के बुरहानपुर से बरामद

मधुबनी। मधुबनी शहर के एक मुहल्ला से एक साथ गायब हुईं तीन नाबालिग लड़कियों को बरामद कर मधुबनी नगर थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोचिग पढ़ने के लिए घर से निकलने के बाद गायब हो चुकी तीनों नाबालिग लड़कियों को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 11:20 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 06:32 AM (IST)
शहर से गायब तीन नाबालिग छात्राएं मप्र के बुरहानपुर से बरामद
शहर से गायब तीन नाबालिग छात्राएं मप्र के बुरहानपुर से बरामद

मधुबनी। मधुबनी शहर के एक मुहल्ला से एक साथ गायब हुईं तीन नाबालिग लड़कियों को बरामद कर मधुबनी नगर थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोचिग पढ़ने के लिए घर से निकलने के बाद गायब हो चुकी तीनों नाबालिग लड़कियों को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया है। इसकी पुष्टि प्रभारी नगर थानाध्यक्ष चंद्रकेतु ने देते हुए बरामदगी के तौर-तरीकों से भी अवगत कराया। गायब हुई तीन लड़कियों में से दो ममेरी व फुफेरी बहन तथा एक उनकी सहेली शामिल थी। मधुबनी शहर के एक मुहल्ले से तीनों नाबालिग लड़कियां 11 जुलाई को एक ही कोचिग में पढ़ने के लिए घर से निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। तब परिजनों ने इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। तीनों लड़कियों में से किसी के पास मोबाइल फोन भी नहीं था, जिस कारण टावर लोकेशन के आधार पर भी ट्रेस नहीं किया जा सकता था। एक साथ तीन लड़कियों के गायब होने की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गई। तत्काल छानबीन प्रारंभ कर दिया। इस क्रम में मधुबनी बस स्टैंड से खुलने वाली बसों के चालकों व कंडक्टरों को तीनों लड़कियों का तस्वीर दिखा कर इसके बारे में सुराग पाने की कवायद की गई। इसमें पुलिस को सफलता भी मिल गई। एक बस के चालक व कंडक्टर ने पुलिस को जानकारी दी की ये तीनों लड़कियां 11 जुलाई की शाम पटना जाने के लिए बस पर सवार हुई थी। पुलिस पड़ताल कर ही रही थी कि इस दौरान उक्त गायब लड़कियों ने एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल से अपने भाई को फोन कर जानकारी दी कि वे लोग अपनी मर्जी से बाहर जा रहे हैं, कोई उन्हें भगाकर नहीं ले जा रहा है। जब मन होगा वापस लौटेंगी। इसलिए खोज-खबर नहीं कीजिएगा। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। यहीं से पुलिस को कामयाबी हाथ लगने लगी। लड़की ने जिस मोबाइल नंबर से फोन की थी उस नंबर पर पुलिस ने कॉल बैक कर बात की। इससे पुलिस को पता चला कि राजेंद्रनगर से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन के पीछे से तीसरे जनरल बोगी में तीनों लड़की सवार है और मुंबई जा रही है। इसके बाद नगर थाना पुलिस ने 1098 डायल कर इसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। उक्त ट्रेन के लाइव लोकेशन पर भी पुलिस नजर रख रही थी। पुलिस से मिली जानकारी पर कोलकाता चाइल्ड लाइन ने एमपी चाइल्ड लाइन से और बाद में एमपी चाइल्ड लाइन ने बुरहानपुर चाइल्ड लाइन से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी। पूरी छानबीन के बाद मधुबनी नगर थाना पुलिस बुरहानपुर चाइल्ड लाइन को लड़कियों का तस्वीर एवं प्राथमिकी की कॉपी वाट्सएप पर भेज दिया। इसके बाद बुरहानपुर चाइल्ड लाइन ने आरपीएफ के सहयोग से उक्त तीनों लड़कियों को बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर उसकी तस्वीर मधुबनी पुलिस को भेज दी। मधुबनी पुलिस ने उक्त बरामद लड़कियों की तस्वीर को उनके परिजनों को भेजकर पहचान कराई। परिजनों के पहचान के बाद उक्त लड़कियों को बुरहानपुर चाइल्ड लाइन ने अपने कब्जे में ले लिया। परिजन उस लड़की को लाने के लिए रवाना हो चुके हैं। आवश्यक प्रक्रिया के बाद सीडब्ल्यूसी के माध्यम से परिजन को लड़कियां सौंप दी जाएंगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.