लोडेड देसी पिस्टल के साथ दो नेपाली सहित तीन गिरफ्तार
मधुबनी। लौकहा पुलिस ने मंगलवार अपराह्न में थाना क्षेत्र के जोकही स्थित पंचायत भवन में छापामारी कर तीन लोगों को लोडेड देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
मधुबनी। लौकहा पुलिस ने मंगलवार अपराह्न में थाना क्षेत्र के जोकही स्थित पंचायत भवन में छापामारी कर तीन लोगों को लोडेड देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में नेपाल के सिरहाने जिले के लहान थाना क्षेत्र के देवनगर के संतोष यादव व धनगरही थाना क्षेत्र के उढवा हनुमाननगर के राजाराम महतो और लौकहा थाना क्षेत्र के जोकही के पंकज कुमार यादव बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार नेपाल के राजाराम महतो अपने साथी संतोष यादव व जोकही के पंकज कुमार यादव के साथ पंचायत भवन में बैठकर हथियार की सौदेबाजी कर रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली और सभी धर लिए गए। गिरफ्तार व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति के बताए गए हैं। संभवत: वे लोग हथियार के सौदेबाजी के साथ-साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना भी बना रहे थे। पुलिस उनके आपराधिक रिकार्डों के संबंध में छानबीन कर रही है। तीनों से पूछताछ जारी है।