अवकाश बाद भी समाज को शिक्षित करने की जिम्मेवारी
रहिका प्रखंड के उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर के प्रांगण में सम्मान सह विदाई समारोह प्रभारी प्रधानाध्यापक नागेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई।
मधुबनी। रहिका प्रखंड के उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर के प्रांगण में सम्मान सह विदाई समारोह प्रभारी प्रधानाध्यापक नागेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। समारोह का संचालन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत विद्यालय के शिक्षक हेमंत कुमार व विनय कुमार झा ने की। समारोह में विद्यालय से अवकाश ग्रहण करने वाली शिक्षिका लीला देवी व श्यामा देवी को विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए रहिका प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मोहन ठाकुर ने कहा कि अवकाश प्राप्त के बाद भी शिक्षकों पर समाज को शिक्षित करने की जिम्मेवारी होती है। जीवन के अंतिम क्षण तक पढ़ने-पढ़ाने की अभिलाषा को जागृत रखने की जरूरत है। पूर्व प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार मिश्र ने कहा कि एक ही विद्यालय में लंबी अवधि तक सेवा देना गौरव की बात है। समाजसेवी विश्वंभर झा ने कहा कि विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में यहां के शिक्षक हेमंत कुमार तथा नागेंद्र यादव के साथ सभी शिक्षिका शिक्षकों की अहम भूमिका रही है। समारोह में विद्यालय शिक्षा समिति सचिव सुनीता र्किणक, सदस्य संगीता झा, श्यामता देवी, संकुल समन्वयक अशोक कुमार राय, प्रधान शिक्षक मध्य विद्यालय बहरबंन काशी नाथ मिश्र, शिक्षक नेता दिलीप कुमार झा, राम ध्यानी पासवान, मो साबिर हुसैन, प्रेम मेहरा, पवन कुमार ¨सह, जगदीश लाल कर्ण, महेश झा, विश्वनाथ दत्त, मदन कांत मिश्रा, अमरानंद झा, मीरा कुमारी, चंद्रलता कुमारी, संगीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, रेणु कुमारी, राम परीक्षण यादव, रेणु कुमारी, मो रूहुल्लाह, विभा कुमारी सहित बच्चों ने हिस्सा लिया। वहीं मयुना प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक मो. इस्लाम के अवकाश ग्रहण करने पर विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य डा रजनी झा की अध्यक्षता में समारोह में विदाई समारोह आयोजित की गई।