जवानों ने सुंदरवन में दी शानदार प्रस्तुति, लोगों का मन मोहा
लोक आस्था के केंद्र सुंदरवन श्मशान भूमि में महाकाली पूजा समिति व जिला प्रशासन के तत्वावधान में चल रहा है।
मधुबनी। लोक आस्था के केंद्र सुंदरवन श्मशान भूमि में महाकाली पूजा समिति व जिला प्रशासन के तत्वावधान में चल रहा है। काली पूजा महोत्सव सह सांस्कृतिक उत्सव के समापन समारोह में उपस्थित एसएसबी की 18वीं बटालियन के कमांडेंट अजय कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट मनीराम, उपप्रमुख संजय पटेल, भाजपा नेता द्वय गजेन्द्र झा व अमरनाथ प्रसाद,प्रखंड जदयू अध्यक्ष पप्पू पटेल को आयोजन समिति के द्वारा मिथिला की परम्परा के अनुसार सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सर्राफ ने महोत्सव को कला,संस्कृति व युवा विभाग के सांस्कृतिक महोत्सव का दर्जा प्राप्त होने के बारे में सविस्तार जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज एसएसबी की 18वीं बटालियन के जवानों ने देश भक्ति पर आधारित मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को को झूमा दिया। जयप्रकाश पाठक के नेतृत्व में आई सृष्टि फाउंडेशन दरभंगा के कलाकारों सत्यम झा, नयन कुमार मांझी व सपना पाण्डेय ने नृत्य नाटिका सूर्य वंदना, शिव स्तुति व नव दुर्गा की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों के मानसपटल पर गहरी चाप छोड़ी। सुप्रसिद्ध लोक गायक अमर आनंद व नवोदित गायिका पुष्पम प्रज्ञा ने अपनी जादुई आवाज से दर्शकों को घंटो बांधे रखा। अमर आनंद व पुष्पम प्रज्ञा ने पारंपरिक लोक गीत, गजल, सूफी गीतों की झड़ी लगा दी। जिसका श्रोताओं ने देर रात तक आनंद लिया। मौके पर नामचीन सूफी लोक गायक विनोद ग्वार ने सूफी गीतों की सुमधुर प्रस्तुति को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। मौजूद युवाओं ने उनके सुमधुर गीतों पर जम कर ठुमका लगाया।