Move to Jagran APP

सीएए व एनआरसी से मजबूत होगा देश

मधुबनी। सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के समर्थन में भाजपाइयों ने लौकही से खुटौना तक तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें हजारों की संख्या में भाजपाइयों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 11:33 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 11:33 PM (IST)
सीएए व एनआरसी से मजबूत होगा देश
सीएए व एनआरसी से मजबूत होगा देश

मधुबनी। सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के समर्थन में भाजपाइयों ने लौकही से खुटौना तक तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें हजारों की संख्या में भाजपाइयों ने भाग लिया।

loksabha election banner

लौकही: लौकही प्रखंड मुख्यालय से भाजपाइयों ने सीएए एवं एनआरसी के समर्थन मे तिरंगा यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व कर रहे प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य त्रृषिकेश कुमार राघव ने कहा कि सीएए एवं एनआरसी कानून से राष्ट्र सबल होगा। यह कानून राष्ट्र के लिए हितकारी है। इस कार्यक्रम में प्रमोद कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। वहीं भाजपा के झंझारपुर जिलाध्यक्ष सियाराम साह ने कहा कि इस कानून से विरोधी दल के लोग भ्रम फैला कर मुसलमानों के साथ वोट की राजनीति करने मे लगे हुए हैं। मौके पर सहदेव साह, जिला पार्षद राज नारायण चौधरी, विजय शंकर समेत सैकड़ों भाजपाई उपस्थित थे। लगभग डेढ़ किलोमीटर की लाइन थी। यह यात्रा यहां से खुटौना होते हुऐ लौकहा तक जाएगी।

खुटौना : लौकही से आरंभ भाजपा की तिरंगा यात्रा 15 किमी की दूरी तय कर खुटौना प्रखंड मुख्यालय पहुंची। इस यात्रा में शामिल एक हजार से अधिक बाइकों पर सवार भाजपा कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में नारे लगाते रहे। खुटौना पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विवेकानन्द मांझी की अध्यक्षता में वहां हुई सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि हाल में संसद द्वारा पारित सीएए पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर सताए गए भारत आए हिन्दुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों तथा ईसाइयों के लिए है। इसके जरिए किसी की नागरिकता समाप्त नहीं की जानी है। विरोधी दलों के लोग मुस्लिमों को भ्रमित कर रहे। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने जनता को गुमराह करनेवालों से सावधान रहने तथा सीएए की सही तस्वीर लोगों के सामने पेश करने की अपील की। पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषिकेश राघव तथा जिला मंत्री जीवछ भिडवार ने कहा कि देश को कमजोर करने की कोशिश में लगे लोगों के मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, विजयशंकर प्रसाद, राजनारायण चौधरी, रविशंकर प्रसाद, विक्रम लाल साह, आनन्द मोहन झा, मोहन मिश्र, महेन्द्र महतो, विवेकानन्द मांझी, रामनारायण साह, दानीलाल मंडल, उतीम लाल साह, तेतर मंडल, विनोद कुमार साह, संजीव कामत, गौरीशंकर शारदा, कान्ति कुमार लाहा, विमलनारायण पंडित तथा विजय प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.