विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा को सुगमता रथ रवाना

By JagranEdited By:
Published: Mon, 01 Apr 2019 11:16 PM (IST)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर दिव्यांग वोटरों एवं आम ...और पढ़ें

दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा को सुगमता रथ रवाना
दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा को सुगमता रथ रवाना

मधुबनी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर दिव्यांग वोटरों एवं आम मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने एवं जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर से सुगमता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सुगमता रथ में दिव्यांगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। साथ ही सुगमता रथ में प्रतिनियुक्त कर्मियों को दिव्यांग मतदाताओं के प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के संबंध में जानकारी भी ली। सुगमता रथ में दिव्यांगजनों को मॉक पोल के माध्यम से मतदान की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने हेतु जागरूक भी किया जाएगा।

सुगमता रथ सोमवार को भगवान चौक, राजनगर, भूपट्टी चौक, बाबूबरही प्रखंड मुख्यालय, अंधराठाढ़ी होते हुए पुन: मधुबनी वापस आएगी। अब यह सुगमता रथ 04 अप्रैल को जिला मुख्यालय से पंडौल होते हुए झंझारपुर तथा लखनौर प्रखंड में जाएगी। 05 अप्रैल को रहिका प्रखंड मुख्यालय से कलुआही प्रखंड मुख्यालय होते हुए टीचर ट्रेनिग कैंपस, नरार चौक, खजौली जाएगी। उक्त स्थलों पर सुगमता रथ के माध्यम से दिव्यांगजनों को प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा निर्वाचन के पीडब्ल्यूडी आईकॉन मो. शम्स आलम शेख को सुगमता वाहन के कार्य करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। दिव्यांगजनों के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी उन्होंने सराहना की।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन के पीडब्ल्यूडी आईकॉन मो. शम्स आलम शेख, डीडीसी अजय कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विकाश कुमार, सहायक निदेशक-जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूनम कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी(आईसीडीएस) डॉ. रश्मि वर्मा, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विजय कुमार पंडित, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,बेनीपट्टी समेत अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण उपस्थित थे।