गांव-गांव में जल संचय के महत्व को बताएगा रथ
मधुबनी। गांव-गांव में जल जीवन हरियाली के तहत जल संचय और पशु एंव मत्स्य पालन की योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रचार रथ को मंगलवार को रवाना किया गया।
मधुबनी। गांव-गांव में जल जीवन हरियाली के तहत जल संचय और पशु एंव मत्स्य पालन की योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रचार रथ को मंगलवार को रवाना किया गया। समाहरणालय परिसर से रथ को डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी अंचल, पंचायत, गांव में भ्रमण कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। इसमें मुख्य रूप से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजानाओं की जानकारी दी जाएगी।
डीएम ने कहा कि तालाब निर्माण एवं जल-जीवन हरियाली का एक-दूसरे के साथ अटूट संबंध है। निर्मित तालाबों तथा नए तालाबों के निर्माण से वर्षा जल संचयन के साथ-साथ मत्स्य उत्पादन में भी वृद्धि होगी। साथ ही जल संचयन होने से भूमि के जल स्तर तथा मत्स्य उत्पादन में भी वृद्धि होगी। जल संचयन होने से भूमिगत जल का स्तर हमेशा बना रहेगा। प्रचार वाहन के द्वारा लोगों को विभागीय योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। ताकि, लोग येाजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक और व्यवसायिक जीवन सृ²ढ़ कर सके। इस अवसर पर जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सूर्य प्रकाश राम, सभी अंचलों के संबंधित मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, राजेश रंजन, गौरव कुमार सुदामा, विश्जीवत कुमार, संतोष कुमार चौवे, अशोक कुमार, स्वाति कुमारी, प्रिया कुमारी, साध्वी प्रिया, चंदन कुमार, रविकान्त भारतीय, नवीन कुमार, राहुल कुमार ,सर्वेश कुमार सुमन, सुजीत कुमार, दुर्गेश कुमार, सर्वोत्तम कुमार आदि उपस्थित थे।