Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद ने आध्यात्म्य का डंका बजाकर दुनिया में देश का मान बढ़ाया

मधुबनी। स्वामी विवेकानंद जयंती पर शहर के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 11:18 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 11:18 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद ने आध्यात्म्य का डंका बजाकर दुनिया में देश का मान बढ़ाया
स्वामी विवेकानंद ने आध्यात्म्य का डंका बजाकर दुनिया में देश का मान बढ़ाया

मधुबनी। स्वामी विवेकानंद जयंती पर शहर के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित की गई। जयंती पर स्थानीय भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष झा ने कहा कि सफलता के लिए पवित्रता, धैर्य और दृढ़ता को जीवन में उतरना होगा। स्वामी विवेकानंद ने ज्ञान के बदौलत दुनिया भर में भारतीय आध्यात्म का डंका बजाकर दुनिया भर में देश का मान बढ़ाया। युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद का आदर्श अनुकरणीय है। युवाओं को उनके आदर्श को अपनाकर सकारात्मक सोच बढ़ाना होगा। लोगों को अपना जीवन समाज कल्याण में लगाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद को दुनिया भर में भारतीय आध्यात्म्य और हिदुत्व के प्रतिनिधित्व के रूप में देखा जाता है। स्वामी विवेकानंद का दर्शन का पता शिकागो के धर्म संसद में उनके द्वारा दिए गए भाषण से पता चलता है। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में देवेंद्र यादव, संजय पांडेय, कुशेश्वर कुशवाहा, सुनील कुमार मिश्र, संजय यादव, सुभाष यादव, स्वर्णिम गुप्ता, जन्मेजय सिंह, श्रवण कुमार तुरहा, संजीव कुमार बादल, सुबोध चौधरी, राहुल राज सहित अन्य ने हिस्सा लिया। इधर, कार्यालय पहुंचकर प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। मौके पर जितेंद्र झा, अरुणकांत झा, अशोक राम, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, विश्वजीत कुमार उपस्थित थे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई द्वारा स्थानीय एसके कोचिग सेंटर परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अपना सारा जीवन भारत माता की सेवा में लगा दिया ऐसे वीर संत पर हम सभी को गर्व है। स्वामी विवेकानंद के आदर्श को हम सभी युवाओं को अपनाना चाहिए। विवेकानंद जी हमेशा अपनी भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए सनातन धर्म को ऊंचाई पर ले गए। कार्यक्रम में परिषद के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक कुशवाहा, सचिन कुमार झा, राजू झा, राकेश साहु, रत्नेश श्रीवास्तव, ध्रुव कुमार, राजू झा, गोपाल कुमार, एमके मिश्रा, विजय कुमार, देवेंद्र यादव, प्रिस कुमार, धीरज यादव, कारण यादव सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.