Move to Jagran APP

हड़ताल से अधिकांश सरकारी कार्यालयों में काम रहा ठप

विभिन्न ट्रेड यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के प्रथम दिन विभिन्न संगठनों द्वारा जिला मुख्यालय में धरना-प्रर्दशन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 09:48 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 09:48 PM (IST)
हड़ताल से अधिकांश सरकारी कार्यालयों में काम रहा ठप
हड़ताल से अधिकांश सरकारी कार्यालयों में काम रहा ठप

मधुबनी। विभिन्न ट्रेड यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के प्रथम दिन विभिन्न संगठनों द्वारा जिला मुख्यालय में धरना-प्रर्दशन किया गया। मौके पर हड़ताल में शामिल नेताओं द्वारा नुक्कड़ सभा कर सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। वहीं एटक द्वारा मधुबनी रेलवे स्टेशन पर सवारी गाड़ी को बीस मिनट तक रोक कर प्रदर्शन किया गया। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों में भोगेन्द्र यादव, रामपुनित मिश्रा, रामसुदिष्ठ झा, हरिश्चन्द्र झा, संजय कुमार झा, उपेन्द्र ¨सह, लक्ष्मी प्रसाद, रामभरोस ¨सह, प्रफुल कुमार ¨सह, ब्रजेश कुमार मिश्रा, बिहार राज्य भूमि सुधार राजस्व पटवारी मुंशी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ठाकुर, राम नारायण ¨सह, विनोद नारायण झा, सतीशचन्द्र पाठक, वैद्यनाथ साह, देवकृष्ण महतो, विनोद नारायण चौधरी सहित अन्य ने हिस्सा लिया। वहीं बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों में प्रीति नारायण दास, अनीता देवी, कुसमा देवी, निर्मला पटवा, नीतू कुमारी, कृष्णा देवी, शांति देवी, गुलाम रब्बानी, बिक्रम ¨सह, गौतम कुमार, संतोष कुमार साह, अभिषेक कुमार ¨सह, कौशल कुमार, मोहन कुमार झा, सुनील कुमार, राजीव कुमार, संतोष चौरसिया, श्याम सुदंर मंडल, विजय कुमार यादव, सोन देवी, वकील पूर्वे, राजकुमार ¨सह, रामविनय ¨सह, संजीत कुमार सिन्हा सहित अन्य शामिल थे। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक से सम्बद्ध यूनियनों द्वारा प्रदर्शन किया गया। रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन में सत्य नारायण राय, मनतोर देवी, सीताराम ठाकुर, सुरेश दास, मनोज दास, दिनेश भगत, रामकृष्ण ठाकुर, योगेन्द्र यादव, अताउररहमान अंसारी, रामप्रकाश मंडल, अरूण शर्मा, अखिलानंद ठाकुर सहित अन्य शामिल थे। वहीं डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी पोस्टमैन, एमटीएस तथा ग्रामीण डाक सेवकों ने भी हड़ताल में हिस्सा लिया। इसमें शामिल होने वालों में फुलदेव यादव, उदय नाथ भास्कर, महेश कुमार महतो, रामउदगार यादव, बमभोला कामत, शिशिर मिश्रा, रामनारायण राय, सुरेन्द्र कुमार, उषाकर नाथ, विनय कुमार, आदित्य कुमार झा, शिवनाथ पासवान सहित अन्य थे। वहीं हड़ताल में बैंक कर्मचारी संघ ने भी हिस्सा लिया। जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न बैंक बंद रहे। बैंक कर्मियों द्वारा विभिन्न बैंकों पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में संतोष यादव, रामाशंकर प्रसाद, शिशिर कुमार, किशोर कुमार, विश्वजीत चौधरी, बीएस ब्रजेश, विभाकर कुमार, अमर कुमार, अशेसर यादव, नीरज कुमार, कामेन्द्र नारायण ¨सह, नारायणजी, मुकेश कुमार, नमिता प्रसाद, शिवजी राम, अनिल कुमार, बीएन झा, सूर्य नारायण पंजियार, आलोक कुमार, राकेश ¨सह, प्रेम नारायण झा, नरेन्द्र श्रीवास्तव, विदेश्वर महतो, केके कमलेश सहित अन्य शामिल थे। इधर हड़ताल का समर्थन करते हुए 9 जनवरी को प्रस्तावित बिहार बंद के समर्थन में भाकपा माले द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस शहर का भ्रमण करते हुए समाहरणालय के समक्ष नुक्कड़ सभा के बाद समाप्त हो गया। नुक्कड़ सभा को भाकपा माले के ध्रुवनारायण कर्ण, अनिल कुमार ¨सह, अरूण कामत, प्रेम कुमार झा, गोपाल यादव, प्रमोद कामत, सोमन पासवान, दानी लाल यादव, शंकर पासवान, विष्णु पासवान, संजीव मिश्र, महा यादव, राजेन्द्र यादव सहित अन्य ने संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.