Move to Jagran APP

गड़बड़ी करने वाले डीलरों पर सख्ती

मधुबनी। गड़बड़ी करने वाले जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों पर सख्ती की जा रही है। इस क्रम में सदर एसडीओ सुनील कुमार सिंह ने कलुआही के दो डीलरों का लाइसेंस रद भी कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 10:58 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 10:58 PM (IST)
गड़बड़ी करने वाले डीलरों पर सख्ती
गड़बड़ी करने वाले डीलरों पर सख्ती

मधुबनी। गड़बड़ी करने वाले जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों पर सख्ती की जा रही है। इस क्रम में सदर एसडीओ सुनील कुमार सिंह ने कलुआही के दो डीलरों का लाइसेंस रद भी कर दिया है। इसके अलावा अन्य डीलरों को चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि अनियमितता व कालाबाजारी करने पर डीलरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

कलुआही के जिन डीलरों का लाइसेंस रद किया गया उसमें हरिपुर दक्षिणी पंचायत का डीलर राज कुमार पासवान व पुरसौलिया पंचायत का डीलर रामू यादव शामिल है। जारी आदेश के अनुसार राज कुमार पासवान की दुकान की जांच में पाया गया था कि यह निर्धारित समय में बंद पाई गई। सरकारी दर एवं वजन पर राशन व किरोसिन की आपूर्ति उपभोक्ताओं को नहीं की जा रही थी। साथ ही उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार भी किए जाते थे। जून में खाद्यान्न का उठाव करने के बाद भी इसका वितरण नहीं किया गया। मगर, राशन कार्ड पर जबरन अंकित कर लिया गया। वहीं रामू यादव की दुकान को लेकर भी इसी तरह की बातें सामने आई। एक माह का राशन वितरित कर राशन कार्ड पर दो माह का अंकित कर दिया गया। इकाई के अनुरूप राशन का वितरण नहीं किया गया। साथ ही अक्टूबर का खाद्यान्न व केरोसिन को लेकर गलत इंट्री की गई। इसे देखते हुए एसडीओ ने दोनों डीलरों का लाइसेंस रद कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.