Move to Jagran APP

सौतेली मां की खौफनाक करतूत, एक मामूली गलती के लिए बच्‍चे की कर दी हत्‍या

बिहार के मधुबनी जिले में एक सौतेली मां की खौफनाक करतूत सामने आयी है। एक मामूली गलती के लिए बेटे की हत्‍या कर दी।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 28 Apr 2018 02:44 PM (IST)Updated: Sat, 28 Apr 2018 10:43 PM (IST)
सौतेली मां की खौफनाक करतूत, एक मामूली गलती के लिए बच्‍चे की कर दी हत्‍या
सौतेली मां की खौफनाक करतूत, एक मामूली गलती के लिए बच्‍चे की कर दी हत्‍या

मधुबनी [जेएनएन]। बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के वीरता टोल हरलाखी में एक 12 वर्षीय बालक की सौतेली मां ने शुक्रवार की रात हाथ- पैर बांध पीट- पीटकर हत्या कर दी। मृत बालक ललित मंडल का पुत्र विकास कुमार मंडल था।

loksabha election banner

जानकारी के अनुुुुसार, विकास ने शुक्रवार की दोपहर हरलाखी में एक दुकान से कोई सामान दुकानदार को बिना बताए उठा लिया था। दुकानदार ने यह देख लिया और उसे पकड़कर उसकी सौतेली मां संगीता देवी के पास लाया।

सौतेली मां को पहले भी विकास की इस तरह की हरकत की कई शिकायतें आती रही थी। इस कारण वह काफी आक्रोशित हो गई। उसने घर ले जाकर विकास के हाथ-पैर बांध कर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद रातभर  हाथ-पैर बंधे ही छोड़ दिया। रात में उसे खाना भी नहीं दिया गया। शनिवार सुबह जगने पर बालक घर में मृत पड़ा हुआ पाया गया।

अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथ-पैर बंधने से नस ने काम करना बंद कर दिया होगा। इस वजह से बालक ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संगीता देवी को हिरासत में लेकर शव को अपने कब्जे में कर लिया। इस संबंध में मृतक की शादीशुदा बहन सरिता देवी ने थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। गिरफ्तार संगीता देवी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.