Move to Jagran APP

शिक्षकों में भ्रम फैला रही है राज्य सरकार

मधुबनी। समान काम के बदले समान वेतन को ले शिक्षकों का तीसरे दिन भी हड़ताल जारी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 11:48 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 06:10 AM (IST)
शिक्षकों में भ्रम फैला रही है राज्य सरकार
शिक्षकों में भ्रम फैला रही है राज्य सरकार

मधुबनी। समान काम के बदले समान वेतन को ले शिक्षकों का तीसरे दिन भी हड़ताल जारी है। इससे विद्यालयों में तीसरे दिन भी पठन-पाठन ठप रहा।

prime article banner

खजौली : प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण यादव ने कहा कि सरकार शिक्षकों के बीच भ्रम फैला रही है। वे शिक्षकों की एकता को खंडित करना चाहती है। मगर, सरकार कामयाब नहीं होगी। शिक्षक अपने हक के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष जारी रखें। सरकार को शिक्षकों की जायज मांग माननी पड़ेगी। वे बुधवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति खजौली इकाई के तत्वावधान में स्थानीय बीआरसी के समक्ष आयोजित धरना सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक अगर ठान ले तो किसी भी निरंकुश सरकार को उनकी औकात बता सकती है। शिक्षकों को सरकार की गीदड़ भभकी से डरने की जरुरत नहीं है। चंदेश्वर प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में आयोजित धरना सभा को जिलाध्यक्ष राजू यादव, जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष संजीव कामत, अतुल कुमार सिंह, रंजन ठाकुर, निर्भय कुमार, राम कुमार, सुधीर कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश प्रसाद यादव, राम उदगर सिंह, संतोष ठाकुर, चंद्रकला कुमारी, गुलाम रब्बानी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार विरोधी नारे लगाए व अपनी एकजुटता दिखाई।

फुलपरास : हड़ताल के कारण फुलपरास एवं घोघरडीहा प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में पठन पाठन ठप रहा। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के जिला उपाध्यक्ष सह घोघरडीहा प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश एवं जिला सचिव मनोहर सिंह,बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव एवं प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार यादव एवं टीईटी संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव और फुलपरास में प्रेमचंद प्रसाद,कुमार कुणाल,मानवेन्द्र नवीन,सुभाष कुमार,सहादत हुसैन ने कहा कि हड़ताल के हड़ताल के तीसरे दिन सभी नियोजित शिक्षको को अपनी मांगों के समर्थन में ²ढ़ता के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। अंधराठाढ़ी : शिक्षकों की हड़ताल के कारण पठन पाठन ठप रहा। प्रखंड के लगभग सभी स्कूलों में मंगलवार को भी ताला लटका रहा। प्रखंड में 127 स्कूल है। इसमें 40 मध्य और 87 प्राथमिक स्कूल हैं। सात सूत्री मांगों के समर्थन में घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन भी प्रखंड में बीआरसी के सामने शिक्षकों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन में मुकेश कुमार झा, प्रकाश चंद्र झा, कृष्ण कुमार झा, दिनेश्वर राम, संजय झा, भोगेन्द्र यादव, चंद्रशेखर मानव, श्रवण कामती, गुल•ार, पवन राम, रानी पल्लवी, माला, विभा, पूनम और सत्यम सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। बाबूबरही : हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा बीआरसी के मुख्य द्वारा पर धरना पर बैठ सरकार के शिक्षक विरोधी नीति पर वक्ताओं ने जमकर बरसे। बैठक में जागेश्वर मोची, निर्मल ठाकुर, सत्येन्द्र पासवान, हरिनाथ मंडल, मनोज ठाकुर, ललित पासवान, उमेश ठाकुर, करण राम, कामनी देवी, श्रवण राम, संजय कुमार आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.