कलश शोभा यात्रा के साथ नवाह का आयोजन शुरू
श्री श्री 108 ब्रह्म स्थान नवाह संकीर्तन नवयुवक समिति के तत्वावधान में शहर से सटे सहुआ गांव स्थित ब्रह्म स्थान परिसर में 11 दिवसीय नवाह संकीर्तन व अष्टयाम का आयोजन किया गया है।
मधुबनी। श्री श्री 108 ब्रह्म स्थान नवाह संकीर्तन नवयुवक समिति के तत्वावधान में शहर से सटे सहुआ गांव स्थित ब्रह्म स्थान परिसर में 11 दिवसीय नवाह संकीर्तन व अष्टयाम का आयोजन किया गया है। इस अनुष्ठान को लेकर गांव की महिलाओ द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकली गई। कैटोला स्थित अंकुरित भगवती स्थान से जल लेकर निकली बड़ी संख्या में महिलाएं विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए कलश नवाह स्थल पर स्थापित किया गया। नवाह को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बन गया है। नवाह सह अष्टयाम अनुष्ठान के आयोजन में नवयुवक समिति के अमित कुमार पंकज, संजय कुमार संजय, कुमार आलोक, रामलखन यादव, पंचु यादव, लखन दास, संत कुमार दास, धनंजय यादव, पवन यादव, अशोक यादव, लालकिशोर यादव, सुनील दास, रोहित दास सहित सहुआ गांववासी जुटे है। पूर्व मुखिया गुणानंद यादव ने बताया कि किसी भी अनुष्ठान का फलाफल कल्याणकारी होता है। सामाजिक स्तर पर अनुष्ठान से समाज का कल्याण होता है। हरेक लोगों को धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। नवाह के बाद अष्टयाम के समापन पर विशाल भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा। अनुष्ठान को लेकर गांव में उत्साह बन गया है। ब्रह्म स्थान पहुंचने वाली मार्गो पर तोरणद्वार बनाया गया है। नवाह स्थल ब्रह्म स्थान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। गांव में जगह-जगह लाइट की व्यवस्था की गई है।