एसएसबी और नेपाल पुलिस ने चलाया पेट्रोलिंग अभियान
भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी 14 वीं वाहिनी के जवानों ने सोमवार की संध्या को नेपाल पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रो¨लग अभियान चलाया।
मधुबनी। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी 14 वीं वाहिनी के जवानों ने सोमवार की संध्या को नेपाल पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रो¨लग अभियान चलाया। एसएसबी सहायक कंमाडेड अजित ¨सह के नेतृत्व में एसएसबी जवानों द्वारा नेपाल पुलिस के साथ साझा गश्ती की। इस दौरान पिपरौन, दिघिया टोल, महादेवपट्टी, हरिणे सहित अन्य जगहों पर गश्त कर पिलरों की जांच तथा महत्वपूर्ण जानकारियां एक दूसरे से साझा की। वहीं जानकारी देते हुए सहायक कंमाडेट श्री ¨सह ने बताया कि अभियान चलाने का मुख्य उदयेश्य यह है कि राष्ट्र विरोधी तत्वों, सीमा पर अपराध, अवैध कारोबार एवं नशीले पदार्थ के व्यापार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में लागू पूर्ण शराब बंदी का सकारात्मक असर पड़ा है। खासकर पूर्ण शराब बंदी को प्रभावी बनाने के लिए इसके तस्करी की रोकथाम के लिए समय समय पर एसएसबी, सिविल पुलिस व नेपाली आर्म्स फोर्स पुलिस के जवानों द्वारा विशेष गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल पुलिस के एएसआई राजीव प्रसाद कुर्मी, कमल बहादुर बसनेत, छोटा लाल, प्रेम बहादुर थापा व रुप लाल सहित अनेकों नेपाली जवानों ने कई इलाकों में गश्त की। गश्त अभियान में महादेवपट्टी कैंप इंचार्ज एसआई देवेंद्र ¨सह, एएसआई मुकेष कोठारी, नाकाकंमाडर सतीष यादव, हरणे कैंप इंचार्ज बीआर तनवर, पिपरौन इंचार्ज बोधराज, एसआई योगेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य ने भाग लिया।