आध्यात्मिक कार्यक्रम से माहौल हुआ भक्तिमय
जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के लडूगांव स्थित बाबा गरीबनाथ महादेव मंदिर में आस्था, श्रद्धा व भक्तिपूर्ण माहौल में हर्षोंल्लास के संग अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।
मधुबनी। जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के लडूगांव स्थित बाबा गरीबनाथ महादेव मंदिर में आस्था, श्रद्धा व भक्तिपूर्ण माहौल में हर्षोंल्लास के संग अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिससे माहौल भक्तिमय बन गया। काली, दूर्गे, राधे, श्याम- गौरी, शंकर, सीता राम मंत्र से वातावरण गुंजायमान रहा। अष्टायाम संकीर्तन मंडली में हरिश्चन्द्र पासवान, सरोज पासवान समेत कई अन्य शामिल थे। इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में अजय कुमार, अजीत कुमार, आरती कुमारी, महेन्द्र राउत, मधुसूदन राउत, दिनेश कुमार, ई. अमरदीप कुमार, किशन कुमार, ललन कुमार समेत कई अन्य सक्रिय रहे। पुरोहित दुर्गानंद झा ने अष्टयाम संकीर्तन का श्रीगणेश कराया। अष्टयाम संकीर्तन के समापन के उपरांत हवन की रस्म भी पूरी की गई। उक्त आध्यात्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में कई महिला व पुरुषों ने महती भूमिका का निर्वाह किया। जिस कारण यह आध्यात्मिक कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा।