Move to Jagran APP

हाथ से हाथ से मिलाएं, जीवन बचाएं, चलो धरा को हरा बनाएं

मधुबनी। जल-जीवन-हरियाली अभियान नशामुक्ति दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान के समर्थन में रविवार को सुबह 1130 बजे से 12 बजे तक राज्यव्यापी अभियान के तहत जिले में मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 11:24 PM (IST)
हाथ से हाथ से मिलाएं, जीवन बचाएं, चलो धरा को हरा बनाएं
हाथ से हाथ से मिलाएं, जीवन बचाएं, चलो धरा को हरा बनाएं

मधुबनी। जल-जीवन-हरियाली अभियान, नशामुक्ति, दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान के समर्थन में रविवार को सुबह 11:30 बजे से 12 बजे तक राज्यव्यापी अभियान के तहत जिले में मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। धरती और मानव को बचाने के लिए बनने वाली इस मानव श्रृंखला की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई हैं। तैयारी की जानकारी शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेसवार्ता कर जिला पदाधिकारी एसके अशोक, पुलिस अधीक्षक डॉ.सत्य प्रकाश एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी नसीम अहमद ने दी। डीएम ने कहा कि जिले में 1,290 किमी लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। इसमें 24.80 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला में प्रति किमी दो हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। 121 किमी मुख्य मार्ग में 2.42 लाख, 479 किमी उप मार्ग में 9.58 लाख तथा 210 किमी लूप मार्ग में 6.20 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसके अलावा 1,893 प्रावि तथा 1,005 मवि के वर्ग-एक से चार तक के करीब 3.60 लाख छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर के अंदर न्यूनतम एक सौ मीटर में मानव श्रृंखला का निर्माण करेंगे। इसकी कुल लंबाई 180 किमी होगी। जबकि तीन हजार वार्डों में वार्ड सदस्य न्यूनतम एक सौ मीटर में मानव श्रृंखला का निर्माण करेंगे। इसकी कुल लंबाई तीन सौ किमी होगी। इसमें तीन लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

loksabha election banner

किस अनुमंडल में कितनी किमी मानव श्रृंखला

सदर अनुमंडल में 41 किमी, जयनगर अनुमंडल में 44 किमी, फुलपरास अनुमंडल में 36 किमी लंबी मुख्य मार्ग में मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। जबकि सदर अनुमंडल में 86 किमी, जयनगर अनुमंडल में 46 किमी, फुलपरास अनुमंडल में 80 किमी, झंझारपुर अनुमंडल में 60.6 किमी एवं बेनीपट्टी अनुमंडल में 128 किमी उप मार्ग में मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। मधवापुर एवं जयनगर सीमा क्षेत्र में नेपाल के लोग भी पांच किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर इस जिले की मानव श्रृंखला से जुड़ेंगे। मकिया में सीतामढ़ी से, मधेपुर में सुपौल से तथा सकरी बाजार में दरभंगा जिला सेमानव श्रृंखला जुड़ेगी। 32,040 दल नायकों की प्रतिनियुक्ति

प्रत्येक एक सौ मीटर पर दलनायक, प्रत्येक एक किमी पर नायक-सेक्टरइंचार्ज, पांच किमी पर जोनल एवं दस किमी पर सुपर जोनल की प्रतिनियुक्तिकी गई है। इस प्रकार 32,040 दलनायक, 2,430 नायक, 162 जोनल एवं 81 सुपरजोनल की प्रतिनियुक्ति की गई है। मुख्य मार्ग, उप मार्ग एवं लूप मार्ग को 81 सुपर जोन, 162 जोन, 810 सेक्टर एवं 32,040 सब-सेक्टर में बांटा गया है। निर्जन स्थान पर मानव श्रृंखला में भागीदारी के लिए लोगों को लाने के लिए वाहनों की भी सुविधा रहेगी। बड़े वाहनों का शहर में सुबह सात बजे से प्रवेश बंद रहेगा, निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष

मानव श्रृंखला निर्माण की गतिविधि पर निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसकी वीडीयोग्राफी भी कराई जाएगी। वर्तमान स्थानीय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों एवं पूर्व प्रतिनिधियों से लेकर आमजनों से मानव श्रृंखला में भागीदारी हेतु अनुरोध किया गया है। मानव श्रृंखला अवधि तथामार्ग में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन, पानी टैंकर, मीडिया के वाहन, मरीज को ले जा रहे वाहन, पुलिस, प्रशासन व न्यायालय के वाहन का परिचालन पर रोक नहीं है। बड़े वाहनों का शहर में सुबह सात बजे से प्रवेश बंद रहेगा। जबकि मुख्य मार्ग व उप मार्ग पर सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक यातायात पर रोक रहेगा। पेयजल एवं चिकित्सा की भी सुविधा रहेगी। रेल गुमटियों पर मानव श्रृंखला का निर्माण नहीं किया जाएगा। वहीं एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने कहा कि सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किया गया है। किसी भी आपात स्थिति एवं असामाजिक गतिविधि से निपटने के लिए ठोस इंतजाम किया गया है। वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। क्यूआरटी का गठन किया गया है। हिसात्मक विरोध करने वाले से सख्ती से निपटा जाएगा। सोशल साइट पर गलत मैसेज डालकर अफवाह फैलाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सोशल साइट पर साइबर सेल द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगर कोई बच्चा गलत मैसेज डालकर अफवाह फैलाएगा तो उसके अभिभावक पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मानव श्रृंखला की समाप्ति और इसमें शामिल लोगों के वापस घर जाने तक सुरक्षा कर्मी सड़क पर अपनी ड्यूटी में तैनात रहेंगे। डीईओ नसीम अहमद ने कहा कि मानव श्रृंखला को लेकर कला जत्था टीम, मल्टीमीडिया प्रचार वाहन, डीजे प्रचार वाहन, प्रेरक गीत-संगीत के माध्यम से बेहतर वातावरण का निर्माण किया जा चुका है। प्रेसवार्ता में डीडीसी अजय कुमार सिंह, सदर एसडीओ सुनील कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता विकाश कुमार, प्रभारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी रेणु कुमारी, एसआरजी उमेश कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.