यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नाबालिग करता रहा यौन शोषण
फुलपरास थाना क्षेत्र के बालाबाखर गांव में शौच के लिए गई एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मधुबनी। फुलपरास थाना क्षेत्र के बालाबाखर गांव में शौच के लिए गई एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसका थाना कांड संख्या 87/17 है। जानकारी के मुताबिक बालाबाखर निवासी पीड़िता ने कहा है कि गांव के ही मो. इशाक के 22 वर्षीय पुत्र मो. अतेबुल पिछले छह माह से शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया। इधर कुछ दिन पहले जब शादी करने को कही तो उन्होंने इनकार कर दिया। लेकिन पिछले 29 मार्च को जब शौच को लेकर बगीचा गया तो वहां पहले से घात लगाकर बैठा अतेबुल ने मेरे साथ फिर दुष्कर्म किया। जिसके बाद रविवार को अपने परिजनों के साथ थाना पर आकर आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष सनोवर खां ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
