जलवायु परिवर्तन के कारण जल को लेकर गंभीर संकट
मधुबनी। सूबे के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा ने बेनीपट्टी प्रखंड के ढ़ंगा गांव में केंद्र सरकार के नीर निर्मल परियोजना के अन्तर्गत विश्व बैंक संपोषित 4.78 करोड़ रुपये की लागत से पाईप जलापूर्ति योजना का शनिवार के शाम शिलान्यास किया।
मधुबनी। सूबे के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा ने बेनीपट्टी प्रखंड के ढ़ंगा गांव में केंद्र सरकार के नीर निर्मल परियोजना के अन्तर्गत विश्व बैंक संपोषित 4.78 करोड़ रुपये की लागत से पाईप जलापूर्ति योजना का शनिवार के शाम शिलान्यास किया। इस अवसर पर पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि नीर निर्मल परियोजना से ढंगा पंचायत के 15 वार्डो में हर घर नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरू किए जाने का निर्देश दिया गया है। भारत सरकार के नीर निर्मल योजना बिहार के कई जिलों में चालू करना था लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विशेष आग्रह कर इस योजना के तहत मधुबनी जिला के दस पंचायत का चयन किया गया। इस परियोजना के तहत बेनीपट्टी व कलुआही प्रखंड के पंचायत का चयन किया गया है। विभाग में राशि की कमी नहीं है। सीएम 2020 तक हर घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। धरती एक कठिन समस्याओं से गुजर रहा है, जलवायू परिवर्तन के कारण गंभीर संकट उत्पन्न हो रही है। जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। धरती के शोभा के लिए पानी व ऑक्सीजन की आवश्यकता है। हरियाली व पेड़ पौधा लगाने के लिए जनता को जागृत करें। बिहार में जंगल का सात प्रतिशत आच्छादन है। प्लास्टिक जहर है व पर्यावरण के लिए खतरा हैं, जल संचय के लिए अपने घरों में सोख्ता बनाए। विभाग के द्वारा हर बोरिग के आसपास सोख्ता का निर्माण होगा।
नीर निर्मल परियोजना से ढ़ंगा पंचायत में 2212 घरों में नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा। पांच वर्षो के अनुरक्षण व मरम्मत के लिए संवेदक की 35 प्रतिशत राशि विभाग अपने पास रखेगी। कार्यक्रम में पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, सहायक अभियंता सौरभ कुमार, प्रो. किरण झा, संजय मिश्र संजू, शंकर झा, फुलकांत झा, पूनम सिंह, रामबाबू चौधरी, रमण झा, पप्पू सिंह, लीलाकांत प्रतिहस्त, विजय कुमार झा, श्यामरी चौधरी, विकास सिंह, सत्यनारायण मंडल, संतोष झा, आमोद झा, दिलीप झा, अखिलेश कुमार सहित अन्य लोगों ने विचार प्रकट किया। नीर निर्मल परियोजना के तहत ढ़ंगा पंचायत को चयन एवं कार्य की शिलान्यास होने पर खुशी प्रकट करते हुए लोगों ने मंत्री श्री झा को पाग दोपटा से सम्मानित किया।