Move to Jagran APP

स्कूली बच्चों ने बनाए आकर्षक रंगोली

मधुबनी। दीपावली के अवसर पर डॉन बास्को कान्वेंट ग्रुप के स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 11:23 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 06:32 AM (IST)
स्कूली बच्चों ने बनाए आकर्षक रंगोली
स्कूली बच्चों ने बनाए आकर्षक रंगोली

मधुबनी। दीपावली के अवसर पर डॉन बास्को कान्वेंट ग्रुप के स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दीपावली का त्योहार आते ही हर कोई अपने-अपने तरीके से खुशी का इजहार करना चाहता है। ऐसे में भला बच्चे क्यों पीछे रहते। इसी कड़ी में शनिवार को बसुआरा स्थित डॉन बास्को कान्वेंट स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतभागियों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाए। जो लोगों का मन मोह लिया। प्रतभागियों को चार सदनों में बांट कर प्रतियोगिता कराई गई। इसमें पटेल सदन की खुशी, वंदना,मृदुल,स्वाती व रुचि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुभाष सदन की सुनैना,तृप्ति,भव्या,सुप्रिया और नेहरू सदन की आनंदिता,निलिप, हिमांशु, के बच्चों ने दूसरा एवं गांधी सदन के कृति,प्रज्ञा,आर्यन,अर्णव व विभू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र प्रसाद ने छात्रों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बाद में बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर सीएमडी मनोज झा,एमडी आदित्य कुमार एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। वहीं झंझारपुर स्थित बीएन झा डॉन बास्को कान्वेंट एवं आरएस बाजार स्थित डॉन बास्कों कान्वेंट स्कूल में भी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसे विनीत कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.