बीपीएससी में 11वां स्थान लाकर सौरभ ने नाम किया रोशन
जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण किये सौरभ कुमार बिहार लोक सेवा आयोग में 11वां स्थान प्राप्त कर अपर समाहर्ता के पद पर चयनित होकर जिला का मान बढ़ाया है।
मधुबनी। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण किये सौरभ कुमार बिहार लोक सेवा आयोग में 11वां स्थान प्राप्त कर अपर समाहर्ता के पद पर चयनित होकर जिला का मान बढ़ाया है। खजौली थाना क्षेत्र के दयालपाली गांव निवासी जल संसाधन विभाग के कर्मचारी विनय कुमार ¨सह के पुत्र सौरभ कुमार को यह सफलता दूसरी बार में प्राप्त हुआ है। प्रथम प्रयास में इन्होनें 256वां स्थान प्राप्त कर वर्तमान में गोपालगंज में सहायक योजना पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं। सौरभ कुमार की प्राथमिक शिक्षा जयनगर के ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल में हुई थी। पिता यहां जल संसाधन विभाग में पदस्थापित थे। दरभंगा स्थानातंरण होने के बाद दसवीं तक की पढाई ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल से पूरी की। 12वीं वुडवाइन दरभंगा से की। स्नातक की पढ़ाई एनआइटी पटना से पूरी की। पिता विनय कुमार ¨सह, माता रंजना ¨सह अपने पुत्र की सफलता सं गदगद है। अपने सफलता का श्रेय अपने माता, पिता के साथ साथ मौसा मध्य विद्यालय गुलरिया टोल नरार में शिक्षक पद पर कार्यरत संजय कुमार ¨सह को देते हुए कहा कि इन लोगों के उत्साहवर्धन के कारण ही आज वे सफल हुए है। उन्होनें कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उनके इस सफलता पर मौसी कंचना कुमारी, वहन आशीराज समेत अन्य परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।