संजय झा व लक्ष्मेश्वर राय के मंत्री बनने पर हर्ष का माहौल
मधुबनी। बिहार राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में मधुबनी जिले से एक विधान पार्षद संजय कुमार झा एवं एक विधायक लक्ष्मेश्वर राय को मंत्री के रूप में शामिल करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामना देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
मधुबनी। बिहार राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में मधुबनी जिले से एक विधान पार्षद संजय कुमार झा एवं एक विधायक लक्ष्मेश्वर राय को मंत्री के रूप में शामिल करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामना देने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष व जिला पार्षद विक्रमशीला देवी एवं जदयू जिला महासचिव फूलदेव यादव ने विधान पार्षद संजय कुमार झा को जल संसाधन मंत्री एवं विधायक लक्ष्मेश्वर राय को आपदा प्रबंधन मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इन दोनों मंत्रियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। वहीं इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। कहा कि विधान पार्षद संजय कुमार झा एवं विधायक लक्ष्मेश्वर राय के मंत्री बनने से मधुबनी जिले के विकास कार्यों में तो तेजी आएगी ही साथ ही बिहार के विकास में भी तीव्र गति आएगी। जदयू नेत्री विक्रमशीला देवी एवं जदयू नेता फूलदेव यादव ने उक्त दोनों मंत्रियों समेत रविवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी आठ मंत्रियों को बधाई व शुभकामना दी है। साथ ही कहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे समाज के सभी वर्गों में खुशी की लहर है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप