विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में सकरी चीनी मिल चालू करने की दिशा में बड़ा कदम, सहकारी समिति के प्रथम बोर्ड का गठन 

Published: Wed, 14 Oct 2026 01:43 PM (IST)

Sakri Sugar Mill Madhubani: मधुबनी में बंद पड़ी सकरी चीनी मिल को फिर से शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण ...और पढ़ें

निबंधन से संबंधित दस्तावेजों और प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी संगठनकर्ता समिति के सदस्यों को सौंपी गई है।

निबंधन से संबंधित दस्तावेजों और प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी संगठनकर्ता समिति के सदस्यों को सौंपी गई है।

HighLights

  1. सकरी चीनी मिल पुनः शुरू करने की प्रक्रिया तेज।

  2. सहकारी समिति के प्रथम बोर्ड का गठन हुआ।

  3. डीएम आनंद शर्मा बने प्रथम बोर्ड के अध्यक्ष।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Sahkari Chini Mill Sakri: जिले में बंद पड़ी सकरी चीनी मिल को दोबारा शुरू करने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

सकरी प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति लिमिटेड के गठन और निबंधन की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। प्रस्तावित समिति को वैधानिक रूप देने के लिए प्रथम बोर्ड का गठन किया गया है, जिसके तहत 10 प्रबंध समिति सदस्यों का चयन किया गया है।

डीएम बने प्रथम बोर्ड के अध्यक्ष

इस महत्वपूर्ण पहल के तहत जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा को प्रथम बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। डीएम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक और प्रशासनिक कार्रवाई से समिति के निबंधन का रास्ता साफ हो गया है।

प्रथम बोर्ड के सदस्यों के चयन के बाद अब निबंधन से संबंधित दस्तावेजों और प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी संगठनकर्ता समिति के सदस्यों को सौंपी गई है।

पटना भेजना होगा निबंधन प्रस्ताव

प्रशासन ने संगठनकर्ता समिति के सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे निबंधन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रस्ताव तैयार कर जल्द से जल्द निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार, पटना के समक्ष समर्पित करें।

इस पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि नियमों के अनुरूप निबंधन की कार्रवाई जल्द पूरी हो सके।

किसानों को मिलेगा नया अवसर

सहकारी समिति के निबंधन की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है। सकरी चीनी मिल के फिर से शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों को नया बाजार और बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद है।

प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद निबंधन प्राधिकारी नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे, जिस पर स्थानीय किसानों और क्षेत्र के लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- मिथिलांचल से रुकेगा पलायन, रैयाम व सकरी चीनी मिल से मिलेगा रोजगार, 20 नवंबर को पीएम रखेंगे आधारशिला

यह भी पढ़ें- मिथिलांचल के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, 3 दशक बाद फिर शुरू हो रहीं रैयाम और सकरी चीनी मिलें