Move to Jagran APP

क्वारंटाइन सेंटर पर बदइंतजामी से प्रवासियों का हंगामा, एनएच जाम

मधुबनी। महानगरों व दूसरे राज्यों से आए 75 की संख्या में प्रवासियों ने रविवार सुबह प्रखंड के दुबरबोना में एनएच जाम कर यातायात को करीब तीन घंटे बाधित किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 May 2020 01:13 AM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 06:14 AM (IST)
क्वारंटाइन सेंटर पर बदइंतजामी से प्रवासियों का हंगामा, एनएच जाम
क्वारंटाइन सेंटर पर बदइंतजामी से प्रवासियों का हंगामा, एनएच जाम

मधुबनी। महानगरों व दूसरे राज्यों से आए 75 की संख्या में प्रवासियों ने रविवार सुबह प्रखंड के दुबरबोना में एनएच जाम कर यातायात को करीब तीन घंटे बाधित किया। इन प्रवासी कामगारों का कहना है कि कोरोना खतरे के कारण दूर शहरों में परेशान थे। जैसे तैसे घर आकर वे ओर भी परेशान हो गए। तीन-चार दिन पहले वे प्लस टू उच्च विद्यालय खुटौना के क्वारंटाइन केंद्र पर गए। वहां जगह नहीं थी। उन्हें पंचायत के उच्च विद्यालय मालिन क्वारंटाइन केंद्र पर जाने को कहा गया। वहां भी जगह नहीं थी। मुखिया तथा वार्ड सदस्यों ने उन्हें वार्ड दो स्थित मध्य विद्यालय महशे भेज दिया। इस क्वारंटाइन केंद्र पर ना तो भोजन का प्रबंध था और ना रोशनी की कोई व्यवस्था। खोज खबर लेने वाला भी कोई नहीं था। गांव वाले प्रवासियों को घुसने नहीं दे रहे। मध्य विद्यालय मेहशे में रहने का कोई इंतजाम नहीं था। जैसे-तैसे तीन दिन गुजरे। जहां तहां से खाना मंगवा कर खाया। बदइंतजामी से आजीज आकर एनएच 104 पर उतर गए। इसे जाम कर दिया। जाम की खबर पाकर जहां ललमनियां थानाध्यक्ष मो. गुलाम सरवर पहुंचे। वहीं मुखिया पति महेंद्र यादव तथा वार्ड सदस्य लोग भी वहां आ पहुंचे। मुखिया पति ने बीडीओ से फोन पर बात की। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि भोजन, पानी तथा रोशनी का फौरन इंतजाम कर दिया जाएगा। थानाध्यक्ष तथा पंचायत प्रतिनिधियों के समझाने पर प्रवासी क्वारंटाइन केंद्र पर लौटे। इसी प्रकार की शिकायत बासुदेवपुर पंचायत से मिली है। माकपा के स्थानीय नेता अमरेंद्र यादव ने बताया कि पंचायत के स्कूलों में रखे गए प्रावासी कामगार घरों से खाना मंगवाकर खा रहे है। कुछ कामगार को खाने खाना अपने घर चले जाते हैं। सोने के लिए क्वारंटाइन कैंप पर लौट जाते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.