विद्यालय में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
मधुबनी। प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोबरौली में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने शुक्र
मधुबनी। प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोबरौली में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। तथा गुस्साए ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधान शिक्षक के विरूद्ध जमकर नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का नेतृत्व पंचायत के पंसस दिपक कुमार ¨सह कर रहे थे। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि छात्रों को दी जाने वाली एमडीएम मेन्यू के अनुसार नहीं दी जाती है। शुक्रवार को मेन्यू में छात्रों को पोलाव, छोला और सलाद के बदले चावल सब्जी दिया जा रहा था। एमडीएम बनाने में रसोई गैस का प्रयोग नहीं किया जाता है। आए दिन विद्यालय से शिक्षक गायब पाए जाते हैं। प्रधान शिक्षक की लापरवाही के कारण वर्ष 2005 से विद्यालय का भवन निर्माण कार्य ठप्प पड़ा हुआ है। 2014 के बाद से विद्यालय शिक्षा समिति का गठन नहीं करनेए कार्यालय की आलमारी और ट्रंक गायब करने का आरोप लगाते हुए व्यवस्था में समुचित सुधार करने की मांग की। नेतृत्वकर्ता पंसस दिपक कुमार ¨सह ने कहा कि प्रधान शिक्षक के द्वारा मनमाने तरीके से विद्यालय में घोर अनियमितता वरती जा रही है। ग्रामीणों के बार बार शिकायत के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होने के कारण लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। अगर शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीण मजबूर हो आंदोलन चलाने को बाध्य हो जाएंगे।
इस बाबत विद्यालय में उपस्थित शिक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि प्रधान शिक्षक बीआरसी बैठक में गए हैं। उन्हें कोई जानकारी नहीं है। विद्यालय से संबंधित कागजात प्रधान शिक्षक की आलमारी में बंद है।
विरोध प्रदर्शन में पंचायत के पंसस दिपक कुमार ¨सह, ग्रामीण लालकिशोर ¨सह, दिवाकर ¨सह, मौमून खातुन, मनोज कुमार, रजीना खातून, ओलैशा खातून, रामविलास पासवान, मोहन राम, आशा देवी, सुरेश ¨सह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।