अगला कैवर्त अधिकार सम्मलेन दिल्ली में प्रस्तावित
पटना में गत वर्ष कैबवर्त अधिकार सम्मेलन की सफल आयोजन के बाद कैवर्त कल्याण समिति 2 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में कैवर्त अधिकार सम्मेलन का आयोजन करेगी।
मधुबनी। पटना में गत वर्ष कैबवर्त अधिकार सम्मेलन की सफल आयोजन के बाद कैवर्त कल्याण समिति 2 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में कैवर्त अधिकार सम्मेलन का आयोजन करेगी। ये सम्मलेन तेरापंथ भवन, आध्यात्म साधना केंद्र, छतरपुर मंदिर रोड छतरपुर में आयोजित होगा। इसी बात को लेकर समिति की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सत्यदेव प्रसाद उ़र्फ फनी लाल कामत और संचालन संजय चौधरी बाबा ने किया। बैठक में बैठक में देवकांत कामत, श्रीनारायण भंडारी, पंकज चौधरी, शशिनाथ चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, सियाराम चौधरी, रासबिहारी कामत, केदारनाथ भंडारी सहित राष्ट्रीय समिति के पदाधिकारी, राज्य प्रभारी, विभिन्न जिला के जिलाध्यक्ष एवं संयोजक आदि ने भाग लिया।
संजय चौधरी ने कहा की आजादी की 71 वर्षो बाद भी कैवर्त समाज आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में पिछड़ा हुआ है। समिति लगातार अपने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कई दशकों से प्रयास कर रहा है। सरकारी एवं सामजिक स्तर पर भी समिति के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं मांगो को लेकर समिति के द्वारा पटना में एक विशाल अधिकार सम्मलेन का आयोजन किया गया था। अब हम देश की राजधानी में अपने आवाज को बुलंद करने के लिए 2 दिसंबर को छतरपुर में एक और विशाल अधिकार सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं।
समाज के युवा, बुद्धिजीवी, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जुटकर इस सम्मलेन को सफल बनाना है ताकि सरकार तक हमारी बातें पहुंच सके।