ऐतिहासिक महारानी सहित अन्य तालावों में छठ पर्व की चल रही तैयारी
लोक आस्था का प्रसिद्ध पर्व छठ आने वाला है। किन्तु इस महान पर्व की तैयारी से जुड़े तालाबों, नदी घाटों की सफाई व व्यवस्था नगर पंचायत क्षेत्र में नपं प्रशासन द्वारा अभी तक प्रारंभ नहीं किया जाना यहां के निवासियों के लिए न केवल समस्या बनता जा रहा है, बल्कि कई तालाबों में इस वर्ष अनुमान से अधिक पानी रहने के कारण, कैसे छठ पूजा मनाया जायगा।
मधुबनी । लोक आस्था का प्रसिद्ध पर्व छठ आने वाला है। किन्तु इस महान पर्व की तैयारी से जुड़े तालाबों, नदी घाटों की सफाई व व्यवस्था नगर पंचायत क्षेत्र में नपं प्रशासन द्वारा अभी तक प्रारंभ नहीं किया जाना यहां के निवासियों के लिए न केवल समस्या बनता जा रहा है, बल्कि कई तालाबों में इस वर्ष अनुमान से अधिक पानी रहने के कारण, कैसे छठ पूजा मनाया जायगा। यह भी उनके लिए सोचनीय वन गया है। महारानी तालाव के साथ ही कमोवेश यही हाल यहां के अन्य छठ घाटों ड्योढ़ी, मां, दाय, हीरालाल, केजरीवाल स्कूल तालाब सहित परतापुर कमला नदी घाट का भी है। हालांकि स्थानीय लोगों के दशकों पूर्व से आ रही महारानी तालाब तक सड़क निर्माण की मांग को नपं प्रशासन द्वारा बीते वर्ष ही पूरा किया जा चुका है। इस वर्ष भी यहां तालाब के दक्षिण एवं पश्चिम भाग में सड़क का खरंजा कर पीसीसी निर्माण किया जाएगा। संवेदक ने जानकारी दी की तकरीबन 09 लाख की लागत से यहां पीसीसी सड़क निर्माण किया जा रहा है। छठ पर्व के बाद निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों के आपसी सहयोग से छठ घाटों की सफाई भी प्रारंभ कर दिया गया है।